वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आज ( 25 नवंबर ) रिलीज हुई इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसके बाद से ही वरुण धवन के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित थे। अब इस फिल्म के पहले दिन आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।
Drishyam 3: 'दृश्यम 2' की बंपर सफलता के बाद जल्द आएगी 'दृश्यम 3', निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया फैंस से वादा
2 of 4
भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अमर कौशिक कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी पिछली दो फिल्म 'बाला' और 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। यह वजह है कि लोग उनकी फिल्म 'भेड़िया' का लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे। अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई तब लोगों का इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
Varisu: रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी सुपरस्टार विजय की फिल्म, सात दिन में मेकर्स को देना होगा जवाब
3 of 4
भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को इस फिल्म ने 7.50 करोड़ का कारोबार किया है। बजट के हिसाब से इसे सधी हुई शुरुआत कहा जा सकता है। हालांकि फिल्म का भविष्य शनिवार और रविवार के कलेक्शन के बाद ही तय हो सकेगा। अगर वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल दर्ज किया गया तो इसके हिट होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
Shefali Shah: थ्री ऑफ अस से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार शेफाली शाह, इस बार ऐसा है एक्ट्रेस का किरदार
4 of 4
भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म वरुण धवन के अलावा कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिका निभाई है। यह दूसरा मौका है जब वरुण और कृति ने एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। इससे पहले दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में नजर आए थे। फिल्म में वरुण शाहरुख खान के भाई की भूमिका में थे। भेड़िया से पहले वरुण धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'जुग जुग जियो' में दिखे थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Anupam Kher: सेना पर ऋचा के विवादित बयान को अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक, बोले- कायर और छोटे लोग ही करते हैं ऐसा