फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Andheri Magistrate court grants bail to Kangana Ranaut in Javed Akhtar defamation matter

जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रणौत को मिली जमानत

Thu, 25 Mar 2021 04:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 25 Mar 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Andheri Magistrate court grants bail to Kangana Ranaut in Javed Akhtar defamation matter
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रणौत के खिलाफ जमानती वॉरंट जारी हुआ था, जिसे रद्द करवाने के लिए कंगना ने कोर्ट का रुख किया और अंधेरी कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी है। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने जावेद पर आधारहीन आरोप लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। दरअसल अभिनेत्री को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया था। हालांकि अब कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

विज्ञापन



क्या है पूरा मामला
जावेद अख्तर ने कंगना रणौत पर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। जावेद अख्तर ने कहा था कि कंगना ने उनके खिलाफ कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए हैं। जिसकी वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। इसके लिए उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग जावेद अख्तर ने की थी।
विज्ञापन



कंगना ने क्या कहा था
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने बॉलीवुड की कई हस्तियों पर गुटबाजी का आरोप लगाया था। कंगना ने जावेद अख्तर के बारे में कहा था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। जावेद अख्तर ने उन्हें ये भी कहा था कि अगर वो केस वापस नहीं लेंगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। कंगना के इन्हीं बयानों की वजह से जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाल ही में कंगना को उनकी फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। जल्द ही वह जयललिता की बायोपिक थलाइवी में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed