Ananya Panday: 'खो गए हम कहां' को मिल रहे प्यार से खुश हुईं अनन्या, सोशल मीडिया पर लिखा थैंक यू नोट
अनन्या पांडे के अलावा फिल्म से जुड़े दूसरे सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
'बहुत रोई हैं...', अरबाज के निकाह के बाद ट्रोल हुईं जॉर्जिया
अहाना को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया
एक्ट्रेस ने लिखा, 'खो गए हम कहां की अहाना को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। आपको पता भी नहीं है कि आपके शब्द मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।' इसके साथ ही अनन्या ने अपने फिल्म से जुड़े सभी लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। अनन्या लिखती हैं, 'फरहान अख्तर , जोया अख्तर, रीमा कागती और अर्जुन...मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। अनन्या ने अपने को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव को भी पोस्ट में टैग करते हुए याद किया है।
Shruti Haasan: बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली खबरों पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, नोट साझा कर ओरी को लताड़ा
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा- इमोशनल रोलर-कॉस्टर है ये फिल्म
अनन्या पांडे के अलावा फिल्म से जुड़े दूसरे सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया है। सिद्धांत ने भी फिल्म से जुड़े सभी लोगों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टैग करते हुए थैंक्स लिखा है। अपनी फिल्म 'खो गए हम कहां' के लिए सिद्धांत ने लिखा है कि ये फिल्म उनके लिए एक 'इमोशनल रोलर-कॉस्टर' सफर जैसी रही है। फिल्म में सिद्धांत ने 'इमाद' का किरदार निभाया है जो एक स्टैंड-अप कॉमेडियन है। लोगों को उनका ये किरदार काफी पसंद आ रहा है।