फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Panday shares reel on Tumse Milke Dil Ka song from Farah Khan Main Hoon Na movie goes viral

Ananya Panday: दीपावली पर अनन्या पांडे ने फराह खान से मांगी माफी, यूजर्स को पसंद आया एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज

Mon, 24 Oct 2022 12:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Oct 2022 12:33 PM IST
सार

अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर की है। इसमें अनन्या दिवाली के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Ananya Panday shares reel on Tumse Milke Dil Ka song from Farah Khan Main Hoon Na movie goes viral
Ananya Panday - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री अनन्या पांडे अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अनन्या अपनी फिल्मों और अभिनय से ज्यादा अपने बिंदास लुक्स और स्टाइल को लेकर तारीफें लूटती हैं। बता दें कि अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर अनन्या पांडे ने दिवाली के मौके पर एक रील शेयर की है। इसमें उनका अंदाज लाजवाब लग रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्ट में अनन्या पांडे कोरियोग्राफर फराह खान से माफी मांगती नजर आ रही हैं। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


Diwali 2022: कैमरे के सामने रोमांटिक हुए सुजैन खान और अर्सलान गोनी, गुस्साए फैंस ने लगा डाली क्लास

विज्ञापन

दिवाली लुक में लगीं बिंदास
अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर की है। इसमें अनन्या दिवाली के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। मगर, उनका अंदाज काफी दिलचस्प है। पहले अनन्या वनपीस में फेसमास्क लगाए नजर आ रही हैं। इसके बाद अचानक लाल रंग की साड़ी पहनकर वह बेहद खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। लाल साड़ी पहनकर अनन्या ने कई किलर पोज भी दिए। अनन्या ने बोल्ड डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ साड़ी कैरी की है।

Harshvardhan Rane: खुद को खुशकिस्मत समझते हैं हर्षवर्धन राणे, बोले- आउटसाइडर होने के बाद भी मिले खूब मौके

विज्ञापन

फराह खान को किया टैग
अनन्या ने इस वीडियो में फराह खान की फिल्म 'मैं हूं ना' के गाने 'तुमसे मिलके दिल का...' गाने की मिक्सिंग की है। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है। अनन्या ने लिखा है, 'इस दिवाली पर मेरा 'मैं हूं ना' मूमेंट।' कैप्शन में फराह खान को टैग करते हुए अनन्या ने उन्हें आई लव यू बोला है। साथ में लिखा है, 'किसी गलती पर माफ करना।' अनन्या की वीडियो के साथ-साथ उनका कैप्शन भी काफी बिंदास है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

विज्ञापन

यूजर्स ने की तारीफ
अनन्या की इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। साथ में सेलेब्स भी अनन्या की तारीफ कर रहे हैं। शनाया कपूर ने भी अनन्या के पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'लाल साड़ी में आप कहर ढा रही हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी चमक कोई फीकी नहीं कर सकता।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' में देखा गया था। अब जल्द ही वह फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।

Gippy Grewal: गिप्पी ग्रेवाल ने याद किए पुराने दिन, सिंगर बनने से पहले कनाडा में साफ करते थे टॉयलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed