फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anand L ray leaves Kangana Ranaut from his next film

कंगना के और नखरे नहीं उठा सकते ये निर्देशक, बदल दी हीरोइन

Wed, 20 Jan 2016 01:24 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
Anand L ray leaves Kangana Ranaut from his next film

तनु वेड्स मनु फेम निर्देशक आनंद एल राय का एक बड़ा फैसला जल्द आने की उम्मीद है। तनु वेड्स मनु सीरीज की फिल्मों में दिखने वाली कंगना रनौत की जगह उनकी प्रतिद्वंद्वि दीपिका पादुकोण ले सकती हैं। वैसे कंगना शाहरुख के साथ काम करने की तमन्ना जाहिर कर चुकी हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की शूटिंग तक कंगना स्टार बन चुकी थीं और उन्होंने सीक्वल निर्माण तथा प्रमोशन के दौरान निर्देशक को काफी परेशान किया।

विज्ञापन


अतः वह कंगना की जगह दीपका को शाहरुख के अपोजिट तवज्जो दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शाहरुख-कंगना की जोड़ी नई हो सकती है परंतु राय कंगना के नखरे उठाने के इच्छुक नहीं हैं। जबकि खुद शाहरुख कई बार दीपिका को अपना लकी चार्म बता चुके हैं।
विज्ञापन


अतः उन्हें दीपिका के साथ काम करके खुशी ही होगी। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट सबसे पहले कैटरीना कैफ का नाम था। परंतु उनका करिअर ढलान पर बढ़ चुका है और कोई फिल्मकार जानते-बूझते रिस्क नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद एल राय पहुंचे शाहरुख के कैंप में

Anand L ray leaves Kangana Ranaut from his next film

निर्देशक के लिए सफलता इसलिए जरूरी होती है कि वह आजादी से काम कर सके। निर्देशक आनंद एल राय तीन कामयाब फिल्मों के बाद इस मुकाम पर हैं। यही वजह है कि उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद करने वाली कंपनी इरोस इंटरनेशल का साथ छोड़ कर शाहरुख खान के साथ काम करने का फैसला किया है।

पिछले साल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, बजरंगी भाईजान और बारीजाव मस्तानी जैसी फिल्में देने वाली कंपनी इरोस इंटरेशन को नए साल में झटका लग गया है। खबर है कि इस बैनर के लिए तनु वेड्स मनु, रांझणा और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी बेहद कामयाब फिल्में बनाने वाले निर्देशक आनंद एल राय ने अपनी अगली फिल्म शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के साथ बनाने का फैसला कर लिया है। हालांकि इस बारे में राय या रेड चिलीज की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक वक्तव्य नहीं आया है।

पिछले कुछ समय से राय की अगली फिल्म सुर्खियों हैं जो एक बौने इंसान की प्रेम कहानी है। शाहरुख इस फिल्म में काम कर रहे हैं यह लंबे समय से तय है, मगर जानकारों के अनुसार मुश्किल यह है कि शाहरुख इरोस के साथ काम नहीं करना चाहते। फिल्म रा.वन के बाद दोनों के बीच मतभेद हो गए थे और तब से वे साथ नहीं आए। हाल में शाहरुख की दिलवाले और इरोस की बाजीराव मस्तानी भी बॉक्स ऑफिस पर टकराईं। जिसमें बाजीराव के हाथ बाजी लगी।

यह मौका गंवाना नहीं चाहते आनंद एल राय

Anand L ray leaves Kangana Ranaut from his next film

ऐसे में शाहरुख के इरोस के साथ काम करने के सारे रास्ते बंद हो गए। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख किसी फिल्म में काम करने के लिए मुनाफे का जितना हिस्सा चाहते हैं वह इरोस नहीं देना चाहती। कुछ समय पहले राय ने इरोस और शाहरुख के बीच मध्यस्थता के प्रयास किए थे परंतु नाकाम रहे। शाहरुख रा.वन के दौरान मिले कड़वे अनुभवों के बाद इरोस से किसी तरह के समझौते के मूड में नहीं हैं।

राय लंबे समय से शाहरुख को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं और उन्हें यह मौका गंवाना ठीक नहीं लगा। शुरुआत में वह असमंजस में थे परंतु जब फैसले का मौका आया तो इरोस के मुकाबले शाहरुख खान को चुन लिया। अब राय की फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा। सूत्रों का कहना है कि आनंद द्वारा शाहरुख की कंपनी को चुनने की एक खास वजह यह भी रही है कि इस फिल्म में वीएफएक्स का बहुत काम होगा।

इस मामले में रेड चिलीज को काफी मजबूत माना जाता है। लगातार तीन सफल फिल्मों का रिकॉर्ड राय आगे बढ़ाना चाहते हैं और अपनी फिल्म में वीएफएक्स की जरूरतों के मुताबिक उन्हें शाहरुख की कंपनी के साथ काम करने का फैसला सही लगा। फिलहाल यह तय नहीं है कि क्या राय इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी होंगे? शाहरुख और इरोस के बीच तनाव के बीच यह भी खबरें थी कि राय रणवीर सिंह को फिल्म में ले सकते हैं। परंतु ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed