फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   An old video of Sushant Singh Rajput went viral playing cricket on the terrace

सोशल मीडिया: सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल, क्रिकेट खेलते देख भावुक हो गए फैंस

Wed, 22 Sep 2021 09:12 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Sep 2021 09:12 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो छत पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत जमशेदपुर में एक होटल की छत पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
An old video of Sushant Singh Rajput went viral playing cricket on the terrace
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो छत पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत जमशेदपुर में एक होटल की छत पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल से ज्यादा हो गया है। अब भी उनके फैंस उनको भूल नहीं पाये हैं। सोशल मीडिया पर आज भी सुशांत के लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हर सुबह क्रिकेट खेलते थे। वीडियो में सुशांत क्रिकेट खेलते हुए और रन के लिए भागते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग की गई है। सुशांत अच्छे अभिनेता की ही तरह अच्छे खिलाड़ी भी थे। उनको म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने, खेलने और खगोल विज्ञान में काफी रुची थी। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में बेहद दमदार अभिनय किया। वो अपने किरदार में डूब जाया करते थे। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी’ फिल्म में उनके अभिनय को जमकर सराहा गया था। 14 जून 2020 को सुशांत का निधन हो गया था। उन्होंने सुसाइड किया था। हालांकि, उनके फैंस अभी भी उनके मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed