फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amul India congratulates Ranbir kapoor Alia bhatt on becoming parents shared a lovely doodle

Alia Bhatt Baby: अमूल इंडिया ने खास अंदाज में रणबीर-आलिया को दी पेरेंट्स बनने की बधाई, डूडल शेयर कर कही यह बात

Mon, 07 Nov 2022 10:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 07 Nov 2022 10:32 PM IST
सार

बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं। इस कपल बीते दिन रविवार को ही अपनी बेटी का स्वागत किया।

विज्ञापन
Amul India congratulates Ranbir kapoor Alia bhatt on becoming parents shared a lovely doodle
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं। इस कपल बीते दिन रविवार को ही अपनी बेटी का स्वागत किया। कपूर खानदान में नन्हीं परी के जन्म के बाद से ही लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक सभी रणबीर और आलिया को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक मशहूर डेयरी प्रोडक्ट कंपनी ने भी खास अंदाज में इस कपल को बधाई दी है।

विज्ञापन

 

Amul India congratulates Ranbir kapoor Alia bhatt on becoming parents shared a lovely doodle
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी क्रिएटिव पोस्ट के लिए मशहूर इस कंपनी में अपने इंस्टाग्राम पेज पर बधाई देते हुए कपल के लिए एक बेहद प्यारा डूडल शेयर किया है। डूडल को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया- स्टार कपल ने बेटी का स्वागत किया। इसके साथ ही एक प्यारा सा टूटल भी नजर आ रहा है, जिसमें रणबीर और आलिया हॉस्पिटल बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक प्यारी बच्ची भी दिखाई दे रही हैं। इस एनिमेटेड डूडल के ऊपर लिखा है- 'आलिया भेट्टी' तो वहीं नीचे की तरफ अमूल अट्टर्ली डाटिर्ली डिलिशयश टैग लाइन लिखी नजर आ रही है।

Kartik Aaryan: सारा अली को छोड़ ऋतिक की बहन संग इश्क फरमा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात भी थे साथ


View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन

Amul India congratulates Ranbir kapoor Alia bhatt on becoming parents shared a lovely doodle
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

इस पोस्ट को देख जहां कई लोग इसे पसंद कर रहे हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो इस पोस्टर को लेकर कंपनी की खिंचाई कर रहे हैं। इस डूडल पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- बेहद प्यारा है। वहीं एक ने कंपनी की क्रिएटिविटी की तारीफ की। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- आप लोग अब तक के सबसे अच्छे विज्ञापन निर्माता है। वहीं एक ने कंपनी को ट्रोल करते हुए लिखा- यह भारत के लिए बेहद जरूरी है। एक अन्य ने लिखा- आप एड के लिए समाज जुड़े मुद्दे उठाते थे, लेकिन अब यह आपका स्तर कितना गिर गया है।

Vir Das: बेंगलुरू में वीर दास के शो पर मंडराए संकट के बादल, हिंदू जनजागृति समिति ने दर्ज कराई शिकायत

 

विज्ञापन

Amul India congratulates Ranbir kapoor Alia bhatt on becoming parents shared a lovely doodle
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

बता दें कि 6 नवंबर यानी रविवार को बेटी के जन्म के बाद अभिनेत्री आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में सभी को जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने शेर के परिवार की एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर आ गई है। हमारा बच्चा इस दुनिया में आ गया है और वह एक जादुई लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम माता-पिता बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर। गौरतलब है कि कपल ने इस साल 14 अप्रैल को एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद जून में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

Kamal Haasan: मोहन लाल से लेकर महेश बाबू तक, साउथ के सितारों ने कमल हासन को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं


View this post on Instagram

A post shared by Amul - The Taste of India (@amul_india)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed