{"_id":"5d676b338ebc3e939f4057ba","slug":"amrish-puri-grandson-vardhan-puri-bollywood-debut-with-paagal","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोगैंबो’ के पोते की पहली फिल्म रिलीज के लिए तैयार, इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे वरधान पुरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘मोगैंबो’ के पोते की पहली फिल्म रिलीज के लिए तैयार, इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे वरधान पुरी
Thu, 29 Aug 2019 11:35 AM IST
Avinash Pal
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
वरधान पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के मोगैम्बो अमरीश पुरी आज अगर जिंदा होते तो वाकई बहुत खुश होते। उनके पोते वरधान पुरी की पहली फिल्म पागल रिलीज के लिए तैयार हो गई है। अपने बाबा के गुरु सत्यदेव दुबे से बचपन में ही अभिनय की बारीकियां सीखने वाले वरधान को अभिनय विरासत में भले मिला हो पर खुद को मांजने के लिए वह रंगमंच पर खूब मेहनत करते रहे हैं। करीब 90 नाटकों में काम कर चुके वरधान की पहली फिल्म अगले महीने रिलीज होगी।
विज्ञापन
सबसे खास बात ये है कि अभिनेता बनने के लिए वरधान ने कभी अपने बाबा अमरीश पुरी के नाम का सहारा नहीं लिया। यशराज फिल्म्स से उन्होंने अपना करियर बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया। कैमरे के पीछे की बारीकियां सीखने के लिए वह इश्कजादे और दावत ए इश्क जैसी फिल्मों में निर्देशक हबीब फैसल के सहायक बने और बाद फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में उन्होंने निर्देशक मनीष शर्मा के साथ भी काम किया।
विज्ञापन
पढ़ें: काफी बोल्ड है रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा, शाहरुख खान के बेटे से है ये कनेक्शन
विज्ञापन