फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amol Palekar lost first film piya ka ghar as he refused to stand in queue Basu Chatterjee calls him arrogant

Amol Palekar: घमंड ने अमोल पालेकर से छीन ली थी पहली फिल्म, जानें 'पिया के घर' में कैसे बने थे हीरो

Thu, 20 Apr 2023 11:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Apr 2023 11:00 PM IST
सार

फिल्म 'पिया का घर' के लिए बतौर हीरो अमोल पालेकर को कास्ट किया जाना था, लेकिन उन्हें बाद में निकाल दिया है, जिसकी वजह का खुलासा दशकों बाद अभिनेता ने अब किया।

विज्ञापन
Amol Palekar lost first film piya ka ghar as he refused to stand in queue Basu Chatterjee calls him arrogant
अमोल पालेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमोल पालेकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्हें 1970 के दशक में यानी शुरूआती दौर में ही सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता था, क्योंकि उन्होंने 'छोटी सी बात', 'रजनीगंधा', 'चितचोर' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। इन फिल्मों के जरिए अमोल ने सफलता का स्वाद चखा, लेकिन इससे पहले उन्हें बासु चटर्जी की फिल्म एक और फिल्म 'पिया का घर' में मुख्य भूमिका की पेशकश की गई थी। 'पिया का घर' साल 1972 में रिलीज हुई थी, जिसमें जया बच्चन और अनिल धवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए बतौर हीरो अमोल पालेकर को कास्ट किया जाना था, लेकिन उन्हें बाद में निकाल दिया है, जिसकी वजह का खुलासा दशकों बाद अभिनेता ने अब किया।

विज्ञापन

बासु दा ने दिया था ऑफर

हाल ही में दिए इंटरव्यू में अमोल पालेकर ने बताया कि निर्देशक ने उन्हें फिल्म का प्रस्ताव दिया था और उन्होंने भी लगभग तुरंत ही इस फिल्म के लिए हां कर दी थी। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन कर रहा था, जिसके मुखिया ताराचंद बड़जात्या थे। उन्होंने बताया कि कुछ बातचीत के बाद बासु दा ने मुझे ताराचंद बड़जात्या से मिलने के लिए कहा। मैंने पूछा क्यों? उन्होंने कहा कि राजश्री प्रोड्यूस कर रही है तो आपको जाकर उनसे मिलना चाहिए। मैंने कहा कि नहीं मैं नहीं जाऊंगा। वह हैरान हो गए और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्यों? मैंने कहा कि सीधा कारण यह है कि अगर आपने मुझे एक भूमिका के लिए चुना है तो आपको मुझ पर विश्वास है और आप मुझे ले जाएं। मुझे गरिमापूर्ण तरीके से उनसे मिलवाएं और मेरा उनके साथ ठीक से परिचय करवाएं।

Shehnaaz Gill: 'सलमान खान ने काम दे दिया इसका मतलब सबकुछ सही नहीं हो गया', शहनाज ने क्यों कही ऐसी बात?

विज्ञापन
विज्ञापन

जब अमोल ने दिखाया घमंड

अमोल पालेकर ने खुलासा किया कि वह किसी फिल्म के प्रोड्यूसर से मिलने के लिए कतार में खड़े होकर नहीं जाना चाहते थे और वह भी तब जब निर्देशक ने उन्हें फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया था। उस समय अमोल में बासु चटर्जी तो कहा कि मैं नहीं जाऊंगा और एक कतार में खड़ा नहीं रहूंगा। यह सुनने के बाद बासु दा काफी सहम गए और उन्होंने मुझसे कहा कि आपने अभी अपना करियर शुरू भी नहीं किया है और आपको बहुत अहंकार है। मैंने कहा कि मैं ऐसा ही हूं, जिसके बाद यह किरदार अनिल धवन के पास चला गया और फिल्म में उन्हें कास्ट किया गया।

Ronit Roy: रोनित रॉय ने पोस्ट साझा कर किया अपने साथ हुए धोखे का खुलासा! स्मृति ईरानी और रूपाली ने कही यह बात

विज्ञापन

बासु दा ने ही दी पहली फिल्म

साथ ही अमोल पालेकर ने यह भी बताया कि ये सब कुछ होने के बाद भी उनके और बासु चटर्जी के बीच और उनके रिश्तों में कोई खटास नहीं आई। इसके बाद बासु ने अमोल को 'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात' और 'चितचोर' के लिए संपर्क किया और दोनों ने मिलकर काम किया, जो सिल्वर जुबली हिट रहीं। फिल्म 'चितचोर' का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन ने किया था।

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने दी पलक के कपड़ों वाले बयान पर प्रतिक्रिया, बताया- सेट पर कैसा था भाईजान का व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed