{"_id":"53ea7050-2ef8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-visits-anna-hazare-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना के गांव गए अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अन्ना के गांव गए अमिताभ
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत जल्द निर्देशक प्रकाश झा अमिताभ बच्चन के साथ अपनी नई फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपने कलाकारों को कह दिया है कि वह अपने अपने किरदार की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन
इस फिल्म में अमिताभ जो किरदार निभा रहे हैं। वह अन्ना हजारे से प्रभावित है और अमिताभ चाहते हैं कि वे अपनी इस फिल्म में हमेशा की तरह बेस्ट दें। सो, अमिताभ ने तय किया कि वे अन्ना के गांव रालेगन सिद्धि जाएंगे। महाराष्ट्र के छोटे से गांव जिसकी आबादी 2,500 के आसपास होगी। यह स्थान अचानक से राष्ट्रीय फलक पर बड़ा नाम बन गया। सिर्फ अन्ना की वजह से। अपने किरदार को खास और मौलिक बनाने के लिए अमिताभ ने अन्ना हजारे के गांव जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
खबर यह भी है कि प्रकाश फिल्म के कुछ दृश्य इस गांव में भी शूट करने वाले हैं। अमिताभ इस किरदार में खास दिलचस्पी ले रहे हैं और जल्द ही वह प्रकाश के साथ गांव के मुआयना पर जाएंगे और अन्ना के व्यक्तित्व को समझने की कोशिश भी करेंगे। हालांकि अब तक प्रकाश को यहां शूटिंग के लिए अनुमति नहीं मिली है। लेकिन अगले कुछ हफ्तों में शूटिंग हो जाएगी और अमिताभ इस गांव में विशेष रूप से कुछ दिनों के लिए रहेंगे। हालांकि अब तक अमिताभ ने अन्ना से किरदार के बारे में कुछ बातचीत नहीं की है।
विज्ञापन