{"_id":"2b44a66e223938098b99d6edbf23c04a","slug":"amitabh-started-weaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ को रुला दिया आराध्या की इस बात ने ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ को रुला दिया आराध्या की इस बात ने
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Oct 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की आंखों से आंसू झरझरा उठे। एक छोटी सी बच्ची की बात ने उनको इतना भावुक कर दिया कि वह अपनी भावनाओं पर काबू न रख सके।
विज्ञापन
अमिताभ ने खुद ट्वीट करके ये बात सबको बताई है। अमिताभ फिलहाल पेट के संक्रमण और वायरल से जूझ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है
जब वो घर पर आराम कर रहे थे तब उनकी पोती आराध्या सीढ़ियां चढ़कर पास आई और तोतली से बोली में उनका हाल पूछा तो वह भावुक हो गए और उनको रोना आ गया।
वैसे अमिताभ ने प्रशंसकों को बताया है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और चिंता जैसी कोई बात नहीं हैं।