{"_id":"d9a25544b7e03e28a3c09154a3a627bf","slug":"amitabh-start-new-movie-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह के बाद दोबारा शूटिंग पर पहुंचे अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सत्याग्रह के बाद दोबारा शूटिंग पर पहुंचे अमिताभ
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 17 Oct 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘सत्याग्रह’ के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर फिल्मों के सैट पर लौट आए हैं। उन्होंने 2008 में आई अपनी फिल्म ‘भूतनाथ’ के सीक्वल की शूटिंग पिछले दिनों फिल्म सिटी में शुरू की।
इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार (टी-सीरिज) कर रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म की कहानी का राज नहीं खुला है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह बच्चन के बच्चों के साथ रिश्ते पर आधारित है।
इस फिल्म की शुरुआत के साथ भूषण कुमार ने अमिताभ को एक और फिल्म के लिए साइन करने के भी घोषणा की। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला करेंगे और इसका नाम होगा ‘102 नॉट आउट’।
विज्ञापन
इस फिल्म में अमिताभ 102 साल के ऐसे बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाएंगे, जो तय करता है कि अब वह दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का कीर्तिमान बनाएगा।
...और इसके बाद उसकी जिंदगी बदलनी शुरू हो जाती है। फिल्म में परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। भूषण कुमार के अनुसार, ‘यह फिल्म बहुत ही खास होगी, जब दो बेहतरीन ऐक्टर पर्दे पर कमाल दिखाते नजर आएंगे।’
अमिताभ के साथ टी-सीरिज की ये दोनों फिल्में अगले साल सिनेमाघरों में आएंगी।