{"_id":"6176b746b01c7b7b743f0207","slug":"amitabh-s-disclosure-on-karva-chauth-abhishek-gave-such-a-surprise-to-aishwarya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ का खुलासा: करवा चौथ पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे दिया सरप्राइज, लिखा- उत्सव के वक्त मेरा परिवार पूरा हो गया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ का खुलासा: करवा चौथ पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे दिया सरप्राइज, लिखा- उत्सव के वक्त मेरा परिवार पूरा हो गया था
Mon, 25 Oct 2021 07:27 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:27 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए परिवार और निजी जीवन को लेकर कई सारी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने करवा चौथ के दिन को लेकर एक नई जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है और बताया है कि कैसे अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ ही पूरे परिवार को सरप्राइज दिया।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए परिवार और निजी जीवन को लेकर कई सारी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने करवा चौथ के दिन को लेकर एक नई जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है और बताया है कि कैसे अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ ही पूरे परिवार को सरप्राइज दिया।
विज्ञापन
अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा कि कैसे अभिषेक ने करवा चौथ के मौके पर घरवालों को सरप्राइज किया। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पर अभिषेक बच्चन दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर अचानक मुंबई घर आ गए और परिवार को मजेदार सरप्राइज दिया। उन्होंने लिखा, शाम को बेटे अभिषेक ने परिवार को सरप्राइज दिया। वह दिल्ली में ब्रीद की शूटिंग कर रहे थे, पर अचानक त्योहार के दिन घर आ गये। उनके घर आते ही सरप्राइज-सरप्राइज का शोर गुजने लगा। अमिताभ ने लिखा कि किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी कि अचानक अभिषेक घर आ पहुंचेंगे। उन्होंने लिखा, इस तरह उत्सव के वक्त मेरा परिवार पूरा हो गया। डाइनिंग टेबल भोज, हंसी और भोजन से भरी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन ‘ब्रीद : इनटू द शैडो’ के दूसरे सीजन की शूटिंग दिल्ली में कर रहे थे। लेकिन त्योहार के दिन बिना परिवार को पूर्व सूचना दिये घर पहुंच गये, जिससे सभी के चेहरे खुशी से झूम उठे। अपने ब्लॉग में अमिताभ ने परिवार के सदस्यों जया, ऐश्वर्या और पोती आराध्या की प्रतिक्रिया के बारे में भी लिखा। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपने फैंस के लिए ब्लॉग रात के तीन बजे लिखते हैं। उन्होंने खुद की इस बात का खुलासा किया है। अमिताभ अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के मुखातिब होते रहते हैं और अपने विचारों को साझा करते हैं।