फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh celebrate his 71 birthday

आराध्या ने गाया दादू के लिए बर्थ डे सांग

Sat, 12 Oct 2013 11:59 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Sat, 12 Oct 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
amitabh celebrate his 71 birthday

शायद उम्र उनके लिए भी महज एक संख्या ही है, जिसका असर उनकी रफ्तार पर बिल्कुल नहीं पड़ता।

विज्ञापन


भले ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अपना 71वां जन्मदिन मनाया हो, लेकिन उनमें जोश किसी भी युवा से कम नहीं दिख रहा है।

पढ़ेः अमिताभ की 9 बातें, जो शायद आपको पता न हों

बिग बी के जोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस उम्र में लोग अक्सर रिटायर होने के बाद घर में आराम कुर्सी पर बैठे किताब पढ़ना पसंद करते हैं, वह बॉलीवुड के किसी भी अभिनेता से ज्यादा व्यस्त हैं।
विज्ञापन


खुद उनका कहना है, ‘जब तक मेरे शरीर में जान है, मैं काम करता रहूंगा।’ इस मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर के बाहर इकठ्ठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश शुक्ला की आने वाली फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में वह सौ वर्षीय बुजुर्ग का किरदार निभाएंगे। पिछले साल बच्चन परिवार ने बड़ी धूमधाम से बिग बी का 70वां जन्मदिन मनाया था, लेकिन इस साल बेहद शांत तरीके से सिर्फ परिवार के साथ ही इस महान अभिनेता ने अपनी जिंदगी के इस विशेष दिन को साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘हर साल भव्य तरीके से जन्मदिन मनाना संभव नहीं है। इस दिन मैंने अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों से मुलाकात की।

मुझे मेरे जन्मदिन पर प्यार और स्नेह की ही अपेक्षा थी।’ उन्होंने फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। अपने चार दशक के कैरियर में अमिताभ बच्चन ने 180 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज किया।

यहां तक छोटी स्क्रीन पर भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ वह काफी लोकप्रिय हो गए। ‘गैट्सबी’ फिल्म के साथ उन्होने हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। बिग बी का जन्म 11 अक्तूबर, 1942 को हिंदी साहित्य के मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर हुआ था।


3000 घरों को किया रोशन


अपने जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन ने हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट और उर्जा फाउंडेशन ने मिलकर सोलर एनर्जी के जरिए 3000 घरों को रोशन करने का फैसला किया है।

अमिताभ ने बताया कि हमारे देश में लाखों नागरिकों बिजली मुहैया नहीं है, इसके जरिए हम देश के 3000 घरों को रोशन करने की कोशिश करेंगे।

पोती आराध्या गाया हैप्पी बर्थडे


अमिताभ बच्चन के लिए सबसे बड़ा तोहफा उनकी दो साल की पोती आराध्या द्वारा उनके लिए गाया गया हैप्पी बर्थडे गीत रहा। बिग बी ने बताया कि आराध्या की मां (ऐश्वर्या राय बच्चन) ने उसे यह गाना सिखाया। उसने अपनी प्यारी सी आवाज में यह गाना गाया, लेकिन अपने नाम के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed