फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan will not be the part of mahabharat

700 करोड़ की 'महाभारत' में नहीं होंगे अमिताभ बच्चन

Tue, 04 Apr 2017 06:47 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 04 Apr 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan will not be the part of mahabharat
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी मेगा बजट फिल्म 'महाभारत' को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थीं और अब इसमें एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अमिताभ बच्चन की ओर से बयान जारी करते हुए उनके प्रवक्ता ने बताया कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन कोई किरदार नहीं निभा रहे हैं। वो इस फिल्म से किसी भी तरह से नहीं जुड़े हैं। इससे पहले इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर जो भी बातें कही गईं थीं वो सब झूठी हैं। उनका कोई अस्तित्व नहीं है। 

विज्ञापन

भीष्म पितामह के नजरिए से होगी 'महाभारत'

amitabh bachchan will not be the part of mahabharat
अमिताभ बच्चन

आपको बता दें कि इससे पहले मशहूर एड फिल्ममेकर एनए श्रीकुमार मेनन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो महाभारत पर फिल्म 'Randamoozham' बना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को भीष्म के किरदार के लिए चुना है। अभी तक बॉलीवुड में किसी भी फिल्म का बजट इतना बड़ा नहीं रहा। ये फिल्म ज्ञानपीठ अवॉर्ड विजेता लेखक एमटी वासुदेवन नायर के नॉवल पर आधारित है।

इंटरव्यू में मेनन ने कहा था कि अब तक लोगों ने महाभारत को कृष्ण और पांडवों के नजरिए से देखा और समझा है लेकिन ये फिल्म भीष्म पितामह के नजरिए से बनाई जाएगी। जहां भीष्म के रोल के लिए अमिताभ बच्चन को संपर्क किया गया था जबकि भीम के रोल के लिए मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल से बात की गई थी।

ये फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में शूट होगी और बाकी भारतीय भाषाओं के साथ-साथ इसे विदेशी भाषाओं में भी डब  किया जाएगा। मेनन की मानें तो साल 2020 में फिल्म रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed