फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan waves to his fans who have gathered outside jalsa in Mumbai to celebrate his 79th birthday

Amitabh Bachchan:सितारों ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, बिग बी ने भी फैंस का किया अभिवादन

Mon, 11 Oct 2021 03:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 11 Oct 2021 03:26 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय भी पेरिस से मुंबई लौट आए हैं। उन्हें सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अजय देवगन, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan waves to his fans who have gathered outside jalsa in Mumbai to celebrate his 79th birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन सोमवार को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान अपने बंगले जलसा से बाहर आकर बिग बी ने अपने फैंस का अभिवादन किया। जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस सुबह से ही इंजतार कर रहे थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन यकीनन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े आइकॉन में से एक हैं, जिनकी हर उम्र में फैन फाॅलोइंग है।

विज्ञापन


उन्होंने जन्मदिन के मौके पर अपनी एक अनसीन फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने अपनी उम्र का भी जिक्र किया है लेकिन अमिताभ ने पोस्ट में गलती से अपनी बर्थ ईयर 80 लिख दी है। इस पर बिग बी की बेटी श्वेता नंदा ने लिखा, "ये आपका 79वां बर्थडे है।''

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय भी पेरिस से मुंबई लौट आए हैं। उन्हें सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अजय देवगन, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बिग बी के बर्थडे पर फैंस देर रात उनके जुहू स्थित आवास 'जलसा' के बाहर जमा हुए थे। जहां उनका केट काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan waves to his fans who have gathered outside jalsa in Mumbai to celebrate his 79th birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

इस बीच अमिताभ बच्चन ने अपना लेटेस्ट ब्लॉग भी फैंस के साथ शेयर किया है और बताया है कि उन्होंने पान मसाला कमला पसंद के विज्ञापन के साथ करार खत्म कर दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए की है, साथ ही ये भी बताया है कि उन्होंने विज्ञापन के लिए मिली फीस भी लौटा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed