फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan trolls for sends copyright infringement notice to dr kumar Vishwas

तो कुमार विश्वास भी अमिताभ बच्चन को भेज सकते हैं नोटिस ! ये रहा सबूत

Fri, 14 Jul 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Fri, 14 Jul 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan trolls for sends copyright infringement notice to dr kumar Vishwas
amitabh
अमिताभ बच्‍चन और कुमार विश्वास  के बीच छिड़ा ट्विवटर वॉर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब आम लोग भी इस मामले में दिलचस्पी ले रहे हैं। लोग अमिताभ बच्चन को इस मामले में ट्रोल कर रहें है। हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने नाटकीय ढंग से अमिताभ बच्चने से ये तक कह डाला कि आप चिंता न करें डॉ. कुमार विश्वास आपको नोटिस नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन


मामला ट्विटर पर शेयर "कौन बनेगा करोड़पति" के एक वीडियो का है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन एक कन्टेस्टेंट को कुमार विश्वास की फेसम कविता 'कोई दीवाना कहता है..' पढ़ने की इजाजत देते हुए दिख रहें हैं। यूजर ने अमिताभ बच्चन और कुमार विश्वास को टैग करते हुए ट्वीट किया कि आप चिंता न करें डॉ. कुमार विश्वास आपको नोटिस नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन




 

amitabh bachchan trolls for sends copyright infringement notice to dr kumar Vishwas
कुमार विश्वास का शुक्ल पक्ष - फोटो : SELF
अमिताभ बच्‍चन ने कुमार विश्वास को 'कॉपीराइट उल्‍लंघन' मामले में नोटिस भेजा था। उन्होंने कुमार विश्वास द्वारा अपने पिता की कविता के री-क्रिएशन को 'कॉपीराइट उल्‍लंघन' बताया। लेकिन कुछ लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है। कुछ लोगों ने अमिताभ के इस फैसले की आलोचना की तो कुछ लोगों ने कहा अगर कल को रवींद्रनाथ टैगोर के वंशज ‘जन-गण-मन’को लेकर रॉयल्‍टी मांगने आ गए तो देश ही नीलाम हो जाएगा। 
 

amitabh bachchan trolls for sends copyright infringement notice to dr kumar Vishwas
कुमार विश्वास - फोटो : SELF
आपको बता दें कि इस मामले की शुरुआत कुमार विश्वास के एक वीडियो से हुई थी। कवि हरिवंश राय बच्‍चन की कविता ‘नीड़ का निर्माण’ को पढ़ते हुए डॉ कुमार विश्‍वास ने एक वीडियो बनाया। उन्‍होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर लिंक ट्विटर पर साझा किया तो अमिताभ बच्‍चन इस बात से नाराज हो गए। बच्‍चन ने इसे अपने पिता की बौद्धिक सम्पदा के अधिकार का उल्‍लंघन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। 



 

amitabh bachchan trolls for sends copyright infringement notice to dr kumar Vishwas
कुमार विश्वास - फोटो : SELF
​इस पर कुमार विश्‍वास ने वीडियो हटा लिया और ट्वीट कर जवाब दिया कि उससे हुई कमाई के 32 रुपए वह उन्हें भिजवा रहे हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया जिसका इशारा कुमार विश्वास की तरफ था। बच्‍चन ने लिखा, "हो सकता है कि अगर हम कुछ लोगों से ये कह सकें कि ‘दिमाग’ एक App है तो शायद वो उसका उपयोग करना शुरू कर दें।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed