{"_id":"64340ab305ed7f98800edc43","slug":"amitabh-bachchan-shot-the-iconic-scene-of-amar-akbar-anthony-after-giving-14-perfect-takes-know-details-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बिग बी ने ऐसे शूट किया था अमर, अकबर, एंथनी का आइकॉनिक सीन, दिए थे 14 परफेक्ट शॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: बिग बी ने ऐसे शूट किया था अमर, अकबर, एंथनी का आइकॉनिक सीन, दिए थे 14 परफेक्ट शॉट
Mon, 10 Apr 2023 06:40 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:40 PM IST
सार
हाल ही में एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने ये बताया कि अमिताभ के इस फेमस सीन को अमिताभ ने कैसे शूट किया था।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
विस्तार
अमिताभ बच्चन में हमेशा से अपने काम को लेकर मेहनत, जज्बा और लगन देखी गई है। वह किसी भी काम को पूरी शिद्दत से करते हैं। अमिताभ ने भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। बिग बी की फिल्म अमर अकबर एंथनी इसी में से एक है। इस फिल्म का एक सीन बहुत मशहूर है, जब अमिताभ मार खाने के बाद शीशे के सामने खड़े होकर खुद से बात करते नजर आते हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शबाना आजमी ने खुद साझा किया है।
ऐसे फिल्माया गया था सीन
हाल ही में एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने ये बताया कि अमिताभ के इस फेमस सीन को अमिताभ ने कैसे शूट किया था। अमिताभ बच्चन ने अमर, अकबर, एंथनी फिल्म में पिटाई खाए हुए एक शख्स का खुद से ही आइने में बात करने का एक सीन फिल्माया था। जिसे पर्दे पर देखकर तो लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो ही गए थे। आज भी यह सीन हिंदी सिनेमा का आइकॉनिक सीन माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Project K BTS Video: मेकर्स ने दिखाया 'प्रोजेक्ट के' का BTS वीडियो, यूजर्स बोले- बड़ी प्लानिंग हो रही है
विज्ञापन
दो फिल्मों की एकसाथ शूटिंग
अब शबाना आजमी ने बताया कि कैसे इस फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई और अमिताभ बच्चन दो फिल्मों की एकसाथ शूटिंग कर रहे थे। एक-एक सीन के लिए दोनों को अलग-अलग फ्लोर पर भागना पड़ता था। ऐसे में अमर, अकबर, एंथनी का आइकॉनिक सीन बिग बी ने बिना मनमोहन देसाई के शूट कर लिया, जब ये बात मनमोहन देसाई को पता चली तो वह चौंक गए।
हर बार दिया परफेक्ट टेक
शबाना आजमी ने बताया कि अमिताभ जब परवरिश का क्लाइमेक्स सीन शूट कर रहे थे उसी वक्त वह अमर, अकबर, एंथोनी के लिए इस सीन को शूट कर रहे थे। इस कॉमिक सीन को करने के लिए बिग बी ने 14 टेक दिए थे। उनका हर टेक काफी परफेक्ट था, लेकिन कैमरे के एंगल की वजह से उन्हें बार-बार टेक देने पड़ रहे थे। ऐसे में वह एक बार भी गुस्सा नहीं हुए और हर बार परफेक्ट टेक दिया।