फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Shared Review of Son Abhishek Movie Kaalidhar Laapata from director filmmaker Tinnu Anand

Amitabh Bachchan: टीनू आनंद ने किया 'कालीधर लापता' का रिव्यू, अमिताभ बच्चन ने जताया आभार, बोले- 'कृतज्ञ हूं'

Sat, 05 Jul 2025 11:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Jul 2025 11:22 PM IST
सार

Abhishek Bachchan Movie Kaalidhar Laapata: अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालीधर लापता' कल शुक्रवार 04 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई है। निर्देशक टीनू आनंद ने इसका रिव्यू किया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shared Review of Son Abhishek Movie Kaalidhar Laapata from director filmmaker Tinnu Anand
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन-टीनू आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिषेक बच्चन की नई फिल्म आई है। नाम है 'कालीधर लापता'। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। भावुक कहानी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। कई सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। अभिनेता और निर्माता-निर्देशक टीनू आनंद ने भी इस फिल्म का रिव्यू किया। टीनू आनंद ने फिल्म को लेकर जो कहा, वह अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया टीनू आनंद का रिव्यू
टीनू आनंद ने अभिषेक बच्चन की फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने अमिताभ बच्चन को मैसेज करके अभिषेक को अपनी तरफ से बधाई देने को कहा है। अमिताभ बच्चन ने आज शनिवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'जब कोई प्रिय मित्र और मेरे निर्देशक टीनू आनंद जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति यह भेजते हैं, तो यह शब्दों से कहीं अधिक मायने रखता है। मेरी कृतज्ञता अर्पित है'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीनू आनंद के पास नहीं है अभिषेक का नंबर
अमिताभ बच्चन ने आगे टीनू आनंद का मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'सरजी, मेरे पास क्योंकि अभिषेक का नंबर नहीं है, तो क्या आप कृपया मेरी तरफ से उन्हें बधाई दे सकते हैं। 'कालीधर लापता' में उन्होंने बेहद शानदार काम किया है'। अमिताभ बच्चन ने टीनू आनंद को जवाब देते हुए लिखा है, 'शुक्रिया टीनू। आपकी तरफ से सुंदर प्रतिक्रिया आई है। अभिषेक बच्चन फिलहाल परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं। मैंने आपका मैसेज उन्हें भेजा है। उन्होंने प्यार और आभार जताया है'।

विज्ञापन

नेटिजन बोले- 'नंबर भी दे देते'
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं और फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि उन्होंने परिवार के साथ यह फिल्म देखी और काफी अच्छी लगी। वहीं, कुछ नेटिजन्स अमिताभ बच्चन से कह रहे हैं कि वे टीनू आनंद को अभिषेक बच्चन का नंबर दे देते।







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed