फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Share Actor Pankaj Jha Poetry In Social Media Both Work Together

Amitabh Bachchan-Pankaj Jha: अमिताभ बच्चन ने ट्वीट की पंकज झा की कविता, अभिनेता ने साझा की अपनी खुशी

Tue, 24 Dec 2024 04:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Dec 2024 04:43 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन हमेशा ही अपने सह-कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं। हाल ही में एक्टर पंकज झा ने बताया कि उनकी लिखी कविता की एक किताब ‘अज्ञात से ज्ञात की ओर’ की कुछ पक्तियां अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकांउट के जरिए साझा की है। इस बात से पंकज झा काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Share Actor Pankaj Jha Poetry In Social Media Both Work Together
पंकज झा-अमिताभ बच्चन और साझा की गई कविता की पक्तियां - फोटो : इंस्टाग्राम-@ realpankajjha

विस्तार

एक्टर पंकज झा सिर्फ एक कलाकार ही नहीं, वह एक बेहतरीन राइटर भी हैं। उन्होंने एक पुस्तक ‘अज्ञात से ज्ञात की ओर’ लिखी है। इस पुस्तक में सुंदर कविताओं का संकलन है। यही पुस्तक पंकज झा ने अमिताभ बच्चन को भेंट की थी। इसी कविता की पुस्तक से अमिताभ बच्चन ने कुछ पक्तियां अपने सोशल मीडिया अकांउट ट्विटर पर शेयर की है। इस बात को पंकज ने अपने शुभचिंतकों, फैंस के साथ साझा किया है। 

विज्ञापन



 

अमिताभ ने साझा की ये पक्तियां 
पंकज झा की पुस्तक  ‘अज्ञात से ज्ञात की ओर’ की ये पक्तियां अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। ये पक्तियां हैं- ‘बात ये नहीं कि कौन कितने पानी में है, बात तो ये है कि सभी पानी में हैं।’ इन पक्तियों को साझा करने के साथ अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया है कि पंकज झा के साथ काम करने का अवसर मिला और उनकी किताब के कुछ विचार वह साझा कर रहे हैं। बतौर कलाकार अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया कि वह अपने सह कलाकारों की प्रतिभा को कितना सराहते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Indu Yadav (@divyamindu)


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज झा ने किया शुक्रिया 
अमिताभ बच्चन द्वारा अपनी कविता यूं सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने पर पंकज काफी खुश हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अमित जी को शुक्रिया है। इंस्टाग्राम पर पंकज झा के जानकार लोगों और फैेंस ने भी उन्हें इस बात की बधाई दी है, साथ ही उनकी पुस्तक और कविता की तारीफ भी की है।

100 Years of Rafi: जब मोहम्मद रफी को गाने के लिए नेहरू ने अपने घर बुलाया, बेहद दिलचस्प है किस्सा 

 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Share Actor Pankaj Jha Poetry In Social Media Both Work Together
पंकज झा - फोटो : ट्विटर

पंचायत सीरीज से हुए मशहूर 
पंकज झा ने बॉलीवुड फिल्मों में कई सहायक भूमिका की हैं, जिनमें नेगेटिव रोल भी शामिल रहे। लेकिन पंकज झा मशहूर पंचायत सीरीज में एमएलए चंद्रकिशोर का किरदार निभाकर मशहूर हुए। इस किरदार में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। वह मिर्जापुर सीरीज में भी नजर आए। आगे भी अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहते हैं, बतौर कलाकार चुनौतियां स्वीकार करना चाहते हैं। 

Mohd Rafi Birth Centenary: किन बड़े सितारों की आवाज बने रफी साहब? कपूर खानदान के इस सितारे के लिए गाए 190 गाने 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed