फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Served Legal Notice by the Bar Council of Delhi

कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन, इस वजह से दिल्ली बार काउंसिल ने भेजा नोटिस

Fri, 02 Nov 2018 06:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Served Legal Notice by the Bar Council of Delhi
amitabh bachachan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के महानायक कानूनी पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं। मसालों के एक विज्ञापन में वकीलों जैसी पोशाक पहनने पर दिल्ली बार काउंसिल ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा है। काउंसिल ने अमिताभ और मसाला कंपनी से 10 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष केसी मित्तल ने कहा कि विज्ञापन में वकीलों की पोशाक पहनना गलत है। यह पेशे की गरिमा को कम करता है। नोटिस में कहा गया है कि आपको तुरंत इस तरह के विज्ञापन रोकने होंगे और दिल्ली बार काउंसिल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और राज्यों के बार काउंसिल को एक शपथ पत्र देना होगा कि आगे से किसी भी विज्ञापन में वकीलों के पोशाक का इस्तेमाल नहीं होगा।
विज्ञापन


बता दें कि एक मसाले के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन वकीलों की पोशाक में दिखते हैं। इस विज्ञापन में दो जूनियर आर्टिस्ट आते हैं और उन्हें पाव भाजी खाने को देते हैं। अमिताभ बच्चन खाने की तारीफ करते हैं और मसाले के ब्रांड का प्रचार करते हैं। अमिताभ के इस पोशाक पर दिल्ली बार कौंसिल ने आपत्ती जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अमिताभ ऐड करने के चक्कर में विवादों में फंसे हो। इससे पहले बैंक वाले ऐड पर का भी जमकर विरोध हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed