अमिताभ बोले मैंने तो अमर सिंह से ऐसा नहीं कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर सिंह ने ऐसा कुछ कहा जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन चौंक गए। अब अमिताभ संभले हैं और उन्होंने अमर सिंह की कही हुई बात पर अपनी सफाई दी है।
हाल ही में अमर सिंह ने यह बयान दिया था कि अमिताभ बच्चन की यह इच्छा थी कि अब दोनों की दोस्ती आगे नहीं बढ़नी चाहिए।
लेकिन हाल ही में जब अमिताभ बच्चन से यह पूछा गया कि वे अमर सिंह से दोस्ती बरकरार रखना क्यों नहीं चाहते। तो उन्होंने इस पर काफी तीखा जवाब देते हुए कहा कि मैंने कभी उनसे ऐसा नहीं कहा है।
वह मेरे दोस्त थे और हमेशा रहेंगे। इससे ज्यादा उन्होंने इस बारे में कोई भी बात नहीं की। उनसे रिपोर्टर ने काफी पूछने की कोशिश की कि वह कुछ और भी बोलें। लेकिन उन्होंने अपनी बात यही खत्म कर दी।
लेकिन उनके चेहरे से यह बात साफ झलक रही थी कि उन्हें इस तरह के सवालों से परहेज है और साथ ही अमर सिंह द्वारा कही गयी ऐसी बातें उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।