{"_id":"7a0949ba-a9a9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-sad-and-angry-on-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दे बलात्कारियों को सरेआम सजाः अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जनता दे बलात्कारियों को सरेआम सजाः अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में पांच वर्षीया बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषियों के अपराध को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, तभी न्याय होगा।
विज्ञापन
बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "हाल की दुष्कर्म और उसके बाद बच्ची की हत्या के प्रयास की घटना को सुनकर मैं सन्न हूं। ऐसी वारदातों को अंजाम देने वालों को जानवर कहना भी कम है। कम से कम जानवरों के भी कुछ उसूल होते हैं।"
विज्ञापन
दिल्ली में पांच साल की एक बच्ची को एक व्यक्ति ने अगवा कर दो दिनों तक बंदी बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया था।
अमिताभ ने लिखा, "एक समुदाय या समाज के नाम पर आज क्या क्या हो रहा है। हम क्यों और कैसे इस तरह की नृशंस और वीभत्स घटनाओं के आगे झुक रहे हैं। इस तरह के लोग कौन हैं और कहां से आ रहे हैं, किस तरह के माहौल में उनकी परवरिश हुई है।"
विज्ञापन
उनका मानना है कि दोषी को जेल भेज देने से इस तरह की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्हें लोगों के सामने लाना चाहिए, उन्हें शर्मिदा किया जाना चाहिए और उनका न्याय करने के लिए लोगों को सौंप दिया जाना चाहिए।