फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan's Alleged Letter Written To Akal Takht Came 10 Years Ago After Donation

दान पर विवाद: बिग बी पर लगे सिख विरोधी होने के आरोप, वायरल हो रहा 10 साल पहले अकाल तख्त को लिखा गया पत्र

Fri, 21 May 2021 12:58 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 21 May 2021 12:58 AM IST
सार

  • अमिताभ बच्चन ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 12 करोड़ रुपये दिए थे दान।
  • सिख विरोधी होने का लग रहा अमिताभ बच्चन पर आरोप।
  • बिग बी द्वारा साल 2011 में अकाल तख्त को लिखा पत्र हुआ वायरल।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan's Alleged Letter Written To Akal Takht Came 10 Years Ago After Donation
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

विस्तार

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को करोड़ों रुपये दान देने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन विवादों में घिर गए हैं। उनके द्वारा दान दिए गए करोड़ों रुपये को लेकर सिख राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। अमिताभ बच्चन पर साल 1984 में हुए सिख कत्लेआम को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। अब इस पूरे मामले में एक और बड़ा खुलासा हो गया है। अमिताभ बच्चन ने दस साल पहले ही पूरे मामले को लेकर पत्र लिखा था और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। ये पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने यह पत्र साल 2011 में अकाल तख्त के जत्थेदार को मुंबई निवासी तत्कालीन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरिंदर सिंह बाबा के माध्यम से भेजा था। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस तथाकथित पत्र में अमिताभ ने खुद पर लगे सिख कत्लेआम के लिए भीड़ को उकसाने वाले आरोप पर स्पष्टीकरण दिया था।

विज्ञापन


 

Amitabh Bachchan's Alleged Letter Written To Akal Takht Came 10 Years Ago After Donation
अमिताभ बच्चन द्वारा लिखा गया वायरल हो रहा पत्र - फोटो : Twitter

साल 2011 में पंजाब सरकार ने खालसा पंथ के जन्म स्थान श्री आनंदपुर साहिब में ऐतिहासिक खालसा विरासत कॉम्पलेक्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन को आमंत्रण भेजा था। इसे स्वीकार करने के बाद अमिताभ बच्चन ने इसलिए इनकार कर दिया था कि वो किसी ऐतिहासिक समागम में किसी शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहते थे। 

समागम खत्म होने के बाद बिग बी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया था। अमिताभ बच्चन ने भावुक होते हुए तीन पन्नों के इस पत्र में लिखा था कि नेहरू-गांधी परिवार के साथ उनके संबंध रहे हैं। हर सुख-दुख में वह एक-दूसरे के घर आते जाते थे। 1984 में सिख विरोधी दंगों की घटना देश के इतिहास में हमेशा एक धुंधला और एक काला अध्याय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan's Alleged Letter Written To Akal Takht Came 10 Years Ago After Donation
अमिताभ बच्चन द्वारा लिखा गया वायरल हो रहा पत्र - फोटो : Twitter

उन्होंने आगे लिखा था, वह सिखों की भावनाओं को कभी आहत नहीं कर सकते, क्योंकि उनका परिवार उन्हें सिखी के बारे में ही बताता रहा है। वह सिख कौम को ठेस पहुंचाने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते। 1984 में हिंसा भड़काने संबंधी आरोप गलत हैं। 

सोशल मीडिया पर ये पत्र तब वायरल हुआ जब महानायक ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 12 करोड़ रुपए दान में दिए। मनजीत सिंह जीके द्वारा इस संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब पर मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ पत्र भी दिया गया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने यह दान सिख रिवायतों के खिलाफ लिया है क्योंकि अमिताभ बच्चन सिख विरोधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed