फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan remembers Shashi Kapoor with throwback pics shares note

Amitabh Bachchan: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Tue, 11 Jan 2022 06:49 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 11 Jan 2022 06:49 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता शशि कपूर को याद किया। उन्होंने शशि कपूर की याद में एक नोट लिखा। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शशि कपूर के साथ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan remembers Shashi Kapoor with throwback pics shares note
अमिताभ और शशि - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता शशि कपूर को याद किया। उन्होंने शशि कपूर की याद में एक नोट लिखा। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शशि कपूर के साथ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया।

विज्ञापन


पहली तस्वीर में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर एक दूसरे के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। यह उनकी फिल्म कभी- कभी (1976) का एक दृश्य है। दूसरी तस्वीर किसी फिल्म के सेट की है, जहां अमिताभ और शशि कपूर साथ में हैं। अमिताभ बच्चन ने काले रंग का चश्मा पहन रखा है। इन तस्वीरों के कोलाज को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, "जमाना बीत गया, न जाने कितनी फिल्में की साथ में " अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर अभिनेता रोहित रॉय ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "अब तक की सबसे अच्छी जोड़ी !!!" कुमार शानू ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा "इस फोटो में दो भगवान सर।" इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने रोटी कपड़ा और मकान (1974), दीवार (1975), कभी कभी (1976), इमान धर्म (1977), त्रिशूल (1978), सिलसिला (1981) और नमक हलाल (1982) आदि फिल्मों में साथ काम किया है।

गौरतलब है कि शशि कपूर का दिसंबर 2017 में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 79 साल की उम्र में किडनी की बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद अमिताभ ने एक भावुक ब्लॉग भी लिखा था। अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed