फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan remembers his superhit film sharabi

'शराबी' ने पूरे किए 31 साल, अमिताभ के सामने उभरी यादें

Thu, 21 May 2015 11:19 AM IST
Updated Thu, 21 May 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan remembers his superhit film sharabi

अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' के प्रदर्शन को 31 साल पूरे हो गए और हालिया प्रदर्शित फिल्म 'पीकू' की कामयाबी का जश्न मना रहे अमिताभ पुरानी यादों में खो गए।

विज्ञापन


वर्ष 1984 में आई फिल्म 'शराबी' एक लापरवाह और निर्दयी व्यापारी के बेटे की कहानी है, जो एक शराबी और बवाली है, लेकिन नरम दिल इंसान है।

फिल्म में बेटे की मुख्य भूमिका अमिताभ ने निभाई थी, जबकि पिता की भूमिका में दिवंगत अभिनेता प्राण थे।

ब्लॉग में समेटी यादें

amitabh bachchan remembers his superhit film sharabi

पुरानी यादों में खोए अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "फिल्म 'शराबी' को 31 साल पूरे..ऐसा लगता है, जैसे कल की ही बात हो। 1983 में हम विश्व दौरे पर थे, जो फिल्म जगत में अपनी तरह का पहला कदम था।

हमने अमेरिका और लंदन में 10 शहरों में प्रस्तुतियां दीं, फिर न्यूयार्क सिटी से त्रिनिदाद और टाबैगो गए। प्रकाश मेहरा मेरे साथ यात्रा कर रहे थे और हमने पिता-पुत्र के रिश्ते पर एक फिल्म बनाने के बारे में सोचा, जिसमें बेटा शराबी होता है।"​

​अमिताभ (72) ने ट्विटर पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, "फिल्म 'शराबी' को 31 साल पूरे। ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो, जब हम फिल्म के सेट पर थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed