फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan praises S Jaishankar comment on India being a bully to its neighbours shares post well said

Amitabh Bachchan: भारत को 'दबंग' कहने पर विदेश मंत्री की तीखी प्रतिक्रिया से खुश हुए बिग बी, जमकर की तारीफ

Mon, 04 Mar 2024 10:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 04 Mar 2024 10:26 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एस जयशंकर के बयान वाले वीडियो को दोबारा पोस्ट किया और उनकी प्रशंसा की।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan praises S Jaishankar comment on India being a bully to its neighbours shares post well said
एस जयशंकर-अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा गया कि क्या भारत को उसके पड़ोसी देश एक दबंग के तौर पर देखते हैं। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी देश मुसीबत में होते हैं तो दबंग 4.5 अरब डॉलर नहीं देते हैं। अब विदेश मंत्री की यह तीखी प्रतिक्रिया सिर्फ आम लोगों को नहीं, बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन को भी पसंद आई और उन्होंने एस जयशंकर की तारीफ भी की।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एस जयशंकर के बयान वाले वीडियो को दोबारा पोस्ट किया और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, 'वाह, ठीक कहा सर।' उनके ट्वीट पर ढेर सारे जवाब भी आए और किसी ने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह राजनीति में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। भारत को दबंग देश कहने पर एस जयशंकर की यह तीखी प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े दबंग कोविड के दौरान दूसरे देशों को टीके की आपूर्ति नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दबंग युद्धग्रस्त देशों को भोजन, ईंधन, उर्वरक की मदद नहीं भेजते।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir-Darsheel: फिर आएंगे 'तारे जमीन पर', 16 साल बाद नए प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करेंगे आमिर खान-दर्शील सफारी


विदेश मंत्री का बयान
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि इस तरह की बातें करने से पहले हकीकत देखनी चाहिए। आप लोगों को देखना चाहिए कि भारत मौजूदा समय में अपने पड़ोसी देशों के लिए क्या कर रहा है। इन पड़ोसी देशों में बुनियादी सुविधाएं बेहद सीमित थी, लेकिन भारत ने इन देशों में बिजली, स्कूल, अस्पताल, सड़क, रेल, बंदरगाह कनेक्टिविटी के साथ-साथ मूलभूत संरचनाएं भी विकसित करने की मदद दी। इसका असर इन देशों के साथ व्यापार, निवेश और पर्यटन में देखा जा सकता है। यह सब कोई दबंग देश नहीं करता।
March 2024 Movie Calendar: मार्च में इन हिंदी फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला, विलेन माधवन को देखने को दर्शक बेताब

बिग बी की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले कुछ समय से अपने काम में व्यस्त हैं। बिग बी ने रजनीकांत के साथ अपनी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। 'वेट्टैयन' में अमिताभ 33 साल बाद रजनीकांत के साथ फिर से जुड़े हैं। दोनों ने कुछ समय पहले मुंबई में कुछ सीन शूट किए। बिग बी अगली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी दिखाई देंगे। उनके पास एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' और हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' की रीमेक भी हैं।
Swatantrya Veer Savarkar: दमदार है वीर सावरकर पर बनी बायोपिक का ट्रेलर, रणदीप ने अदाकारी से छोड़ी गहरी छाप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed