{"_id":"647350f7dbb1fc0d0d0caa38","slug":"amitabh-bachchan-penned-an-apology-note-after-making-an-error-in-his-blog-calls-himself-idiot-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने खुद को बता दिया 'मूर्ख', हुई ऐसी चूक कि मांगनी पड़ गई माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने खुद को बता दिया 'मूर्ख', हुई ऐसी चूक कि मांगनी पड़ गई माफी
Sun, 28 May 2023 06:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 28 May 2023 06:32 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन से पिछले ब्लॉग में एक ऐसी चूक हो गई कि उन्हें माफी मांगनी पड़ गई। वहीं, सदी के महानायक ने खुद को 'मूर्ख' तक कह दिया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन दर्शकों से अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग के जरिए भी जुड़े रहते हैं। इसी कड़ी में बिग बी ने शनिवार को एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उनके एक चूक हो गई। वहीं, अब रविवार को सदी के महानायक ने अपनी गलती सुधारते हुए लोगों से माफी मांग ली है। साथ ही खुद को 'मूर्ख' तक बता दिया है।
Anurag Kashyap: द केरल स्टोरी पर अनुराग का बड़ा बयान, बोले- मैं बैन के खिलाफ लेकिन यह प्रोपेगेंडा फिल्म है
रविवार को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'ओह डियर... आज काम के लिए काफी जल्दी निकल गया था। मैं बहुत जल्दी अपना काम खत्म करना चाहता हूं ताकि समय पर GOJ के लिए जा सकूं, लेकिन उससे पहले एक करेक्शन करना चाहता हूं। मैं माफी मांगता हूं। साथ ही मैं मेरे ईएफ को शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिसने इस गलती की तरफ ध्यान दिलाया।' बिग बी ने आगे जोड़ा, 'ब्लोइंग इन द विंड के गायक बीटल्स नहीं बॉब डायलन हैं...हां बिल्कुल... मैं ऐसा मूर्ख हूं, तो त्रुटि के लिए क्षमा करें। इसे तुरंत सही करेंगे। बॉब डायलन का ब्लोइंग इन द विंड 1963 के एल्बम द फ्री व्हीलिन बॉब डायलन से है।'
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को आते थे अंडरवर्ल्ड से कॉल? एक्टर का चौंका देने वाला खुलासा
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी भाषा में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा बिग बी रिभु दासगुप्ता की अगली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में भी देखे जाएंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन से हुई ये चूक
अमिताभ बच्चन ने शनिवार को लिखे अपने ब्लॉग में दिवंगत गायक बॉब डायलन के एक गीत का श्रेय बीटल्स को दे दिया था। इसी को लेकर बिग बी ने माफीनामा जारी किया है। अपने नोट में, अमिताभ ने यह तक लिखा कि वह रविवार को जलसा में अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए काम खत्म करने की बेहद कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन