फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Pays Emotional Tribute To His Don Director Chandra Barot

Amitabh Bachchan: बिग बी ने 'डॉन' के निर्देशक चंद्र बरोट को दी श्रद्धांजलि, लिखा- शब्दों में बयां करना…'

Sun, 20 Jul 2025 10:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 20 Jul 2025 10:08 PM IST
सार

Film Don Director Chandra Barot Died: अमिताभ बच्चन ने अपनी चर्चित फिल्म ‘डॉन(1978)’ के निर्देशक चंद्र बरोट के निधन पर शोक जाहिर किया है। अपने ब्लॉग के लिए निर्देशक को श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Pays Emotional Tribute To His Don Director Chandra Barot
अमिताभ बच्चन और दिवंगत निर्देशक चंद्र बरोट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

रविवार सुबह 86 साल के मशहूर निर्देशक चंद्र बरोट के निधन की खबर सामने आई। इस निर्देशक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ का निर्देशन किया था। अपने इस पुराने निर्देशक के निधन की खबर से अमिताभ बच्चन भी दुखी हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए चंद्र बरोट को श्रद्धांजलि दी है। अपने इस निर्देशक के लिए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा? जानिए। 

विज्ञापन

बिग बी ने निर्देशक को याद कर यह संदेश लिखा 
अपनी ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन लिखते हैं, ‘एक और दुख भरा पल। मेरे प्यारे दोस्त और 'डॉन' के निर्देशक चंद्र बरोट का आज सुबह निधन हो गया। इस नुकसान को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हां, हमने साथ काम किया था लेकिन वह एक फैमिली फ्रेंड भी थे। मैं सिर्फ उनके लिए प्रार्थना कर सकता हूं।’ 

विज्ञापन
 

‘डॉन’ बन गई कल्ट फिल्म 
चंद्र बरोट ने 1978 में 'डॉन' फिल्म के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था। एक डॉन के किरदार में वह दिखे और दूसरा एक सीधे-सरल शख्स के किरदार में नजर आए। इस फिल्म को वक्त के साथ कल्ट का दर्जा हासिल हुआ। फिल्म इतनी पाॅपुलर रही कि बाद में इसका रीमेक भी बना। रीमेक में शाहरुख खान ने लीड रोल निभाए। रीमेक फिल्म को फरहान अख्तर ने साल 2011 में बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरहान अख्तर ने भी निर्देशक के निधन पर दुख जताया 
फरहान अख्तर ने भी इंस्टाग्राम के जरिए निर्देशक चंद्र बरोट को श्रद्धांजलि दी। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘यह जानकर दुख हुआ कि ‘ओजी डॉन’ के निर्देशक अब नहीं रहे। चंद्र बरोट जी की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना हैं।’  'डॉन' फिल्म के अलावा चंद्र बरोट ने 1989 की बंगाली फिल्म 'आश्रिता' का भी निर्देशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed