{"_id":"048fa538-8bc9-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-participate-in-can-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान में शिरकत करेंगे बिग बी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कान में शिरकत करेंगे बिग बी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई सालों से लगातार कान फिल्मोत्सव में भारतीय सेलिब्रिटिज और फिल्मों की भागीदारी बढ़ रही है। पिछले साल 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने कान में वहां के दर्शकों का दिल जीता था। इस बार फिर से कान महोत्सव में भारतीय सेलिब्रिटिज की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
खबर है कि इस बार कान में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल होंगे। यह पहली बार होगा, जब अमिताभ इस फिल्मोत्सव में किसी प्रतियोगिता के तहत शामिल होंगे। इससे पहले वह अपनी बहू ऐश्वर्य राय के साथ कान में शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्य यहां की ब्रांड की अंबैस्डर हैं और प्रत्येक साल इसमें शामिल होती हैं। इस साल कान में ही उनकी फिल्म 'द ग्रेड गैट्सबी' का प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्म में अमिताभ ने छोटी सी भूमिका निभाई है। अमिताभ इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उन्हें लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति मिल रही है।
विज्ञापन