Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने कमाल आर खान पर लिखी किताब को किया लॉन्च, यूजर्स बोले-ऐसी भी क्या मजबूरी थी?
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने केआरके यानी कमाल आर खान पर लिखी किताब 'कॉन्ट्रोवर्शियल केआरके' को अपने टविटर से लॉन्च किया है। जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने विवादित बयानों और बॉलीवुड सितारों की फिल्मों के रिव्यू को लेकर कमाल आर खान खूब चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड में शायद ही कोई सेलिब्रिटी होगा जिसके लिए कमाल खान ने अपना ओपिनियन न दिया हो, वह अक्सर सितारों को भला-बुरा भी कहते नजर आते हैं और अपने विवादित बोलों की वजह से केआरके को खूब ट्रोल भी किया जाता है और अब अमिताभ बच्चन ने कमाल आर खान के जीवन पर लिखी किताब को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लॉन्च किया है। जिसके बाद केआरके ने उन्हें धन्यवाद भी दिया है लेकिन इस बात से यूजर्स खासा खफा नजर आ रहे हैं और बिग-बी से एक के बाद एक सवाल कर रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते दिखाई दिए।
लोग बोले क्या दिन आ गए हैं?
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जैसे ही अपने ट्विटर हैंडल से केआरके की किताब को प्रमोट किया वैसे ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 'एक नेटिजन ने ट्वीट किया, "केआरके के पास आपका कोई वीडियो है क्या सर?" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "क्या दिन आ गए हैं सर आपके केआरके को प्रमोट कर रहे हो?" इसी तरह से एक और यूजर ने लिखा, अंकल जी SRK और KRK अलग अलग हैं।। जैसे धाकड़ के साथ किया इसके साथ भी ऐसा ही करो !!!! बता दें की बिग-बी ने कंगना की फिल्म धाकड़ से जुड़ी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। कई यूजर्स अमिताभ बच्चन से कहते नजर आए की ऐसी भी क्या मजबूरी थी सर, जो आप केआरके की किताब को लॉन्च कर रहे हैं।
केआरके पर बने मीम्स
रनबीर पुष्प द्वारा लिखी गई किताब मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल केआरके। कमाल आर खान की बायोग्राफी है। (जैसा की बताया गया)। इस किताब को अमिताभ बच्चन ने तो प्रमोट किया है है साथ ही कमाल आर खान ने भी ट्वीट कर लिखा,"मेरी जीवनी कॉन्ट्रोवर्शियल आज महानायक अमिताभ बच्चन सर द्वारा लॉन्च की गई है। यूजर्स केआरके को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक मीम बना रहे हैं।