फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Invites Neighbour To His Home After Sunday Darshan Video Goes Viral See The Photos

बिग बी ने अपने पड़ोसी प्रशंसक को घर पर किया आमंत्रित, रविवार दर्शन का वीडियो बनाने का मिला फायदा

Tue, 10 Feb 2026 12:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:22 PM IST
सार

Big B Meet With Neighbour: अमिताभ बच्चन पिछले चालीस साल से संडे दर्शन की परंपरा निभा रहे हैं। जिसमें वो अपने फैंस से आकर मिलते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपने एक पड़ोसी को अपने घर ही बुला लिया। जानिए उस मुलाकात के बारे में…

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Invites Neighbour To His Home After Sunday Darshan Video Goes Viral See The Photos
अमिताभ बच्चन और पड़ोसी निर्मित जेसरानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nirmitjesrani_ और सोशल मीडिया

विस्तार

महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार की शाम अपने फैंस से मिलने के लिए घर के बाहर आते हैं। पिछले 40 साल से भी अधिक समय से बिग बी हर इतवार ऐसा करते हैं। बीते दिनों उनके एक पड़ोसी ने बिग बी के घर के बाहर जमा होने वाले फैंस के ‘जलसा’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसमें बिग बी के घर ‘जलसा’ के बाहर लगी फैंस की भीड़ नजर आ रही है, जो अपने चहेते सुपरस्टार से मिलने के लिए बेताब थी। लेकिन इस पड़ोसी को ये उम्मीद नहीं होगी कि ये वीडियो उन्हें अमिताभ बच्चन से उनके घर जाकर मिलने का मौका दे देगी। वो भी वाकायदा खुद बिग बी के इन्विटेशन पर।

विज्ञापन

वीडियो में बिग बी के संडे दर्शन का किया था जिक्र
बिग बी के जुहू स्थित घर ‘जलसा’ के पड़ोस में रहने वाले निर्मित जेसरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर हर रविवार को जमा होने वाली भारी भीड़ को दिखाया गया है। वीडियो में जेसरानी ने अभिनेता की विनम्रता और इस लंबे समय से चली आ रही परंपरा के महत्व के बारे में भी बताया, जिसके तहत बच्चन हर हफ्ते प्रशंसकों से मिलने के लिए बाहर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिग बी ने जेसरानी को अपने घर बुलाया और उनसे मुलाकात की।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nirmit Jesrani (@nirmitjesrani_)

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मित ने की बिग बी की उदारता की तारीफ
निर्मित जेसरानी को अमिताभ बच्चन की टीम से एक संदेश मिला। इसमें उन्हें सोमवार 9 फरवरी 2026 को जलसा में एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था। यह मुलाकात शाम 5 बजे तय की गई थी। इसके बाद  निर्मित ने सोशल मीडिया पर बिग बी से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें अभिनेता के साथ एक तस्वीर और उन्हें मिला एक ऑटोग्राफ शामिल था। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह अनुभव अविस्मरणीय था और उन्होंने पूरा दिन इस मुलाकात के बारे में सोचते हुए बिताया।

उस मुलाकात का ब्योरा देते हुए निर्मित ने बताया कि बिग बी ने उनसे मिलने से पहले रविवार के दर्शन के दौरान प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान जब उन्होंने अभिनेता के पैर छूने की कोशिश की, तो बच्चन ने उन्हें रोक दिया और ऐसा न करने को कहा। उन्होंने बिग बी को विनम्र और शालीन बताया और कहा कि बच्चन ने खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाईं।

View this post on Instagram

A post shared by Nirmit Jesrani (@nirmitjesrani_)


Amitabh Bachchan Invites Neighbour To His Home After Sunday Darshan Video Goes Viral See The Photos
रविवार को फैंस से मिले अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood

पिछले 40 साल से चली आ रही ये परंपरा
अमिताभ बच्चन साल 1982 से लगातार हर रविवार को अपने फैंस से मिलने के लिए घर के बाहर आते हैं। आज भी हर सप्ताह सैकड़ों प्रशंसक बिग बी के घर के बाहर इकट्ठा होते हैं और अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। पिछले 40 साल से भी अधिक समय से चली आ रही बिग बी की ये परंपरा अपने प्रशंसकों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है।

यह खबर भी पढ़ेंः रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में विभीषण बनेंगे विजय सेतुपति? अब खुद अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया; जानिए क्या है सच्चाई

बिग बी के खाते में हैं ये फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें अमिताभ बच्चन आखिरी बार रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयान' में नजर आए थे। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल और आगामी कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed