फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan gifts his iconic shahenshah jacket to his friend in saudi arabia

Amitabh Bachchan: ...तो यहां है 'शहंशाह' की स्टील वाली जैकेट, अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा

Tue, 21 Mar 2023 05:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 21 Mar 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan gifts his iconic shahenshah jacket to his friend in saudi arabia
शहंशाह - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन की फिल्मों के अक्सर चर्चे होते रहते हैं। हाल ही में उनकी सुपरहिट फिट फिल्म शोले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं अब मेगास्टार की फिल्म शहंशाह के भी चर्चे हो रहे हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन ने खुद साल 1988 में आई फिल्म शहंशाह की मशहूर जैकेट के बारे में खुलासा किया है। अमिताभ ने खुद बताया है कि इस फिल्म में उन्होंने जो स्टील और जंजीरों वाली जैकेट पहनी थी, वह इस वक्त कहां है।
विज्ञापन


यहां है अमिताभ की जैकेट
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया था कि शहंशाह वाली जैकेट उन्होंने अपने साउदी अरब के दोस्त को दी है। एक्टर ने जैकेट वापस मिलने पर अपने दोस्त द्वारा शेयर किए गए एक थैंक्यू नोट पर रीट्वीट किया। उनके दोस्त ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एंटरटेनमेंट की दुनिया के महान और बेस्ट एक्टर्स में से एक अमिताभ बच्चन आप न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए एक सम्मान हैं। आपके द्वारा भेजे गए उपहार के लिए धन्यवाद, यह बहुत मायने रखता है।'  इसके साथ उन्होंने सऊदी अरब और भारत के झंडे के प्रतीक भी जोड़े।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Chetan Kumar: कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, हिंदुत्व वाले ट्वीट के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ ने किया रीट्वीट
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मेरे प्यारे और सबसे अच्छे दोस्त…मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आपने मेरी फिल्म शहंशाह में पहने हुए स्टील आर्म वाली जैकेट का गिफ्ट प्राप्त किया है… किसी दिन, मैं आपको बताऊंगा कि मुझे कैसे यह दोबारा मिली…आपको मेरा प्यार'।




इन फिल्मों में आएंगे नजर
शहंशाह फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे। उन्होंने भ्रष्ट पुलिस इंस्पेक्टर और रात में शहंशाह बन जाते हैं। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री, प्राण, अरुणा ईरानी, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, कादर खान, सुप्रिया पाठक और अवतार गिल भी हैं। वह अगली बार 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगे। इससे पहले मार्च में हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान अमिताभ को चोट लग गई थी, हालांकि अब वह ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed