{"_id":"ec6ecb40-beeb-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-gave-speech-in-hindi-at-cannes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान में शुद्घ हिंदी में बोले अमिताभ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कान में शुद्घ हिंदी में बोले अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन द्वारा हिंदी में भाषण दिया गया। अमिताभ ने हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डी कैप्रियो के साथ कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन यहां अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रेट गेट्सबी’ के प्रीमियर के लिए पहुंचे हैं। अमिताभ ने कहा कि कान भारतीय सिनेमा की 100 वीं सालगिरह मना रहा है, इसलिए उनके लिए ये जरूरी हो जाता है कि वे अपनी मातृभाषा हिंदी में ही बोलें।
विज्ञापन
66वें कान फिल्म महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' में अपने सह कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ की। यह फिल्म महोत्सव 26 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि यह मेरे लिए ऐतिहासिक और भारतीय फिल्म उद्योग के लिए सम्मानजनक पल थे। कान फिल्म महोत्सव इस बार भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने का जश्न धूमधाम से मना रहा है।
अमिताभ का इस मौके पर काफी जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'यह बहुत ही भावपूर्ण अनुभव था। मैं अब अपनी बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के आने का इंतजार कर रहा हूं।