फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan first look unveil of his upcoming film Sye Raa Narasimha Reddy

बर्थडे पर फिल्म निर्देशक ने अमिताभ बच्चन को दिया बेहद खास तोहफा, दिखाया उनका नया अवतार

Thu, 11 Oct 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan first look unveil of his upcoming film Sye Raa Narasimha Reddy
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी साउथ की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन साउथ सिनेमा में डेब्यू भी कर रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन को 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के मेकर्स ने बेदह खास तोहफे के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 
विज्ञापन


'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के मेकर्स ने फिल्म में अमिताभ बच्चन के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी कर रहे हैं। 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में सुपरस्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में अमिताभ कैमियो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Here's the powerful look of Gosayi Venkanna, Guru of Narasimha Reddy. #Happy76thBirthdayABSir #AmitjiSyeRaaFL #GosayiVenkanna #SyeRaaNarasimhaReddy #SyeRaa #MegastarChiranjeevi #SurenderReddy @ameet_trivedi @RathnaveluDop #SreekarPrasad #RamCharan

A post shared by Konidela Production Company (@konidelapro) on


फिल्म में वह स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी के गुरु का किरदार करते नजर आएंगे। बात करें फिल्म में अमिताभ बच्चन के लुक की तो इसमें वह बड़े सफेद बाल और बड़ी-बड़ी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। रिलीज होते ही अमिताभ बच्चन का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। गौरतलब है कि फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' को तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed