Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं का जताया आभार, पोस्ट साझा कर लिखा नोट
बिग बी ने पोस्ट साझा कर इस फिल्म के निर्माताओं का शुक्रिया अदा किया है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
विस्तार
अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी सक्रिय हैं। वह फिल्मों में दमदार भूमिकाएं अदा कर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इन दिनों बिग बी अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में हैं। 11 अक्तूबर को शहंशाह ने अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनका 'कल्कि 2898 एडी' से फर्स्ट लुक भी फैंस के साथ साझा किया गया। अब अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के निर्माताओं का आभार जताया है।
Dhak Dhak Review: दीया और फातिमा बनी फिल्म की कमजोर कड़ियां, रत्ना पाठक शाह पर आई कहानी संभालने की जिम्मेदारी
ये सितारे आएंगे नजर
आपको बता दें अपनी इस आगामी फिल्म में अमिताभ बच्चन बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन के इस लुक को देखकर फैंस के बीच गजब का उत्साह है और वे फिल्म की कहानी का अंदाजा भी लगाने लगे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे।
Taapsee Pannu: 'धक धक' के प्रमोशन पर की गईं टिप्पणियों से निराश हैं तापसी, बोलीं- मेरी फिल्म 'जवान' नहीं
निर्माताओं को कहा शुक्रिया
बिग बी ने इस फिल्म के लिए अपने किरदार का फर्स्ट लुक जारी होने पर निर्माताओं का शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण रहा। बिग बी ने लिखा, 'वैजयंती मूवीज को मेरा धन्यवाद और धन्यवाद इस चैलेंज को मुझ तक पहुंचाने के लिए। इसके अलावा 11 के लिए भी ग्रीटिंग, चरण स्पर्श'। आपको बता दें कि बड़े बड़े सितारों से सजी कल्कि 2898 सुपरनैचुरल बैकग्राउंड पर बनी फिल्म है और इसमें यूएफओ और अलग यूनिवर्स की कल्पना की गई है।
अगले साल होगी रिलीज
फिल्म से अपने फर्स्ट लुक पोस्टर में अमिताभ बच्चन माथे पर पट्टी बांधे एक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। लोगों को अमिताभ का यह रूप हैरत में डाल रहा है। वहीं खुद बिग बी का भी कहना है कि ऐसा रोल करना वाकई उनके लिए चैलेंजिंग है। कहा जा रहा है कि 2024 के शुरुआती छह महीने में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं।
Sam Bahadur: सैम बहादुर का टीजर हुआ जारी, विक्की के अभिनय कौशल ने दर्शकों के किए रेंगटे खड़े