बुढ़ापे में जवानी जैसे काम कर रहे हैं अमिताभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी अब जल्द ही टीवी धारावाहिक 'युद्ध' से छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रहें हैं। लेकिन खास खबर ये है कि इस धारावाहिक के लिए महानायक ने कुछ ऐसे विशेष उपकरण पहन कर खतरनाक स्टंट किये, जिनके लिए डॉक्टर्स ने उन्हें मना किया हुआ था।
इस से पहले बिग बी ने इसी तरह के स्टंट 30 साल पहले जब 1982 में 'कुली' फिल्म के लिए किये थे तो, उन्हें दुर्घटना का शिकार होना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने भारी-भरकम उपकरणों से दूरी बना ली थी। लेकिन इतने समय बाद एक बार फिर उन्होंने 'युद्ध' के लिए बहुत जटिल स्टंट के लिए शारीरिक उपकरण पहने।
नहीं लिया बॉडी डबल
बिग बी की टीम ने निर्देशक रिभू दासगुप्ता को बताया कि वह शारीरिक उपकरण नहीं पहनेंगे। आखिरी बार उन्होंने 'कुली' में इन्हें पहना था, तब उनके साथ करीब -करीब एक जानलेवा दुर्घटना घटी थी।
जबर्दस्त स्टंट सीन रहे
सूत्र ने बताया, "निर्देशक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था, जबकि बिग बी यह समझ रहे थे कि शारीरिक उपकरण के साथ स्टंट करना कितना जरूरी था। उन्होंने निर्णय लिया और झट से वह उपकरण पहना और सीधे स्टंट करने पहुंच गए।"
निर्देशक ने बताया, "दृश्य समझाने के दौरान, मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो नायक के किरदार के चारों ओर एक कुतूहल का माहौल तैयार करे । इसके लिए सर (अमिताभ) को शारीरिक उपकरण पहनने की जरूरत थी।"