फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Bungalow jalsa and Diljit Dosanjhs Concert Venue in mumbai Receives Bomb Threats

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप: अमिताभ का बंगला और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर, जांच में जुटी एजेंसियां

Fri, 23 Oct 2026 02:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Oct 2026 02:25 PM IST
सार

  • अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
  • महालक्ष्मी में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट स्थल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 
  • डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बीएमसी को एक धमकी भरा ईमेल मिला था।
  • दिलजीत का कॉन्सर्ट 27 नवंबर, 2026 को मुंबई में होना है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Bungalow jalsa and Diljit Dosanjhs Concert Venue in mumbai Receives Bomb Threats
अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और अन्य अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इस ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायक दिलजीत दोसांझ का भी नाम लिया गया है। एक ओर जहां बिग बी के बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई है वहीं दूसरी ओर गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की धमकी मिली है। बता दें, दिलजीत का कॉन्सर्ट 27 नवंबर, 2026 को मुंबई में आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

धमकी भरे मेल में और क्या?
23 अक्तूबर को सुबह 11:31 बजे भेजे गए ईमेल में मुंबई मेयर कार्यालय में रात 3:11 बजे धमाका करने की धमकी दी गई है। ईमेल में 31 अक्तूबर को मुंबई के एक स्कूल में ग्रेनेड हमले और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम धमाके की धमकी दी गई है। इसके अलावा ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे का उल्लेख किया गया है। धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है।

डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। जांच करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। इसके अलावा, दादर के स्कूलों को भी धमकियां दी गई हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मिला धमकी भरा मेल
एक अधिकारी ने बताया कि 20 मार्च को भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था, जब मुंबई प्रेस क्लब को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि इमारत के अंदर जहरीली गैस से भरे कई छोटे बम रखे गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फट जाएंगे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह ईमेल 'नीराजा अजमल खान' नाम के किसी व्यक्ति ने भेजा था। भेजने वाले ने दावा किया कि प्रेस क्लब की इमारत के अंदर 42 'जहरीली गैस' वाले उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ईमेल में क्या था?
ईमेल में लिखा था, 'हम, कोयंबटूर के मुसलमान, एक कड़वी सच्चाई जान गए हैं। उदयनिधि के चालाक परिवार ने हमें सिर्फ एक 'वोट बैंक' की तरह इस्तेमाल किया और हमारी सुरक्षा के नाम पर हमें ही सजा दी। हमारे जिन नेताओं ने पिछले चुनाव में जीएमके का समर्थन किया था, उन्हें अब उसी उदयनिधि ने 'UAPA' के तहत गिरफ्तार करवा दिया है, जिसका हमने कभी समर्थन किया था। जब हमने उनका पर्दाफाश करने की कोशिश की, तो तमिलनाडु के मीडिया संस्थानों ने हमें रोक दिया। इसलिए हम आपके राज्य में आए, मगर आपने भी हमें निराश किया।'

ईमेल में यह भी दावा किया गया कि इन उपकरणों का मकसद सिर्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचाना था और साथ ही इमारत को खाली करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed