फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Birthday: When Jaya Bachchan got Angry on Rajesh Khanna who insulted the actor

80 साल-80 किस्से: अमिताभ के कारण नीचे आ गया था राजेश खन्ना का करियर ग्राफ, एक्टर की बेइज्जती करना पड़ा था भारी

Tue, 11 Oct 2022 11:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Oct 2022 11:23 AM IST
सार

जहां एक ओर राजेश खन्ना का करियर ग्राफ नीचे जा रहा था। वहीं, अमिताभ बच्चन तेजी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे थे। कहा जाता है कि राजेश खन्ना को भी इस बात का अंदाजा लग चुका था कि अब उनका समय गुजर चुका है और आने वाला वक्त अमिताभ का है।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: When Jaya Bachchan got Angry on Rajesh Khanna who insulted the actor
अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर ये स्टारडम हासिल किया है। आज भी वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी एक्टिंग से लोगों को मनोरंजन कर रहे हैं। अमिताभ आज 80 साल के हो गए हैं। ऐसे में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आज हम आपको उनके करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

बता उस समय की है जब अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। तब राजेश खन्ना बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हुआ करते थे। सुपरस्टार का तमगा मिलने के बाद उनके अंदर थोड़ा अहंकार आ गया जिसकी वजह से उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। स्टारडम का खुमार और मनमानियों के चलते मनमोहन देसाई, ऋषिकेश मुखर्जी और शक्ति सामंत जैसे नामी डायरेक्टर  ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद धीरे-धीरे राजेश खन्ना का स्टारडम कम होता चला गया। जहां एक ओर राजेश खन्ना का करियर ग्राफ नीचे जा रहा था। वहीं, अमिताभ बच्चन तेजी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे थे। कहा जाता है कि राजेश खन्ना को भी इस बात का अंदाजा लग चुका था कि अब उनका समय गुजर चुका है और आने वाला वक्त अमिताभ का है।
Bold scenes: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, बोल्ड सीन्स देने में इन सेलेब्स के छूटे पसीने, नाम देख नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 1972 में अमिताभ और जया की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं जिसकी वजह से अभिनेता अक्सर उनसे मिलने फिल्म बावर्ची के सेट पर पहुंच जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काका ने अमिताभ बच्चन को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी कि जया से वह बात सह न सकीं। इसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना को करारा जवाब देते हुए कहा कि ये इंसान एक दिन स्टार बनेगा और इसे जमाना देखेगा। जया की यह बात बिलकुल सही साबित हुई और फिल्म जंजीर से इंडस्ट्री को एंग्री यंग मैन मिल गया। इसके बाद उन्होंने 70 और 80 के दशक में अमिताभ ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। 
Prabhas: दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में प्रभास ने किया रावण दहन, सीएम केजरीवाल भी रहे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed