फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan birthday special After Kishore Kumar Sudesh Bhosle song many hit songs for big b

80 साल-80 किस्से: किशोर कुमार के बाद अमिताभ बच्चन की आवाज बन उभरे थे यह सिंगर, गाए कई सुपरहिट गाने

Tue, 11 Oct 2022 01:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 11 Oct 2022 01:03 PM IST
सार

बॉलीवुड में कई सिंगर्स अमिताभ बच्चन की आवाज बने हैं। लेकिन सुदेश भोंसले सबसे अलग हैं। सुदेश भोंसले संगीत की दुनिया के शानदार गायक हैं, जिन्होंने कई सुपहिट गाने गाए हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday special After Kishore Kumar Sudesh Bhosle song many hit songs for big b
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में सदी का महानायक कहा जाता है। वह एक लंबे अरसे से इस फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं और उन्होंने यहां रहते हुए जो पाया है वो शायद ही कोई पा सका है। अमिताभ की दीवानी सिर्फ फैंस में ही नहीं बल्कि सितारों के बीच भी देखने को मिलती है। जहां आज के समय के कलाकार उनके सामने खड़े होने में घबराते हैं, तो वहीं 80 और 90 के दशक में अमिताभ ने अपने साथ के लोगों को भी अपना दीवाना बनाया हुआ था। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो इंडस्ट्री में अमिताभ की आवाज कहे जाते हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं।

विज्ञापन

अमिताभ की आवाज हैं सुदेश भोंसले
बॉलीवुड में कई सिंगर्स अमिताभ बच्चन की आवाज बने हैं। लेकिन सुदेश भोंसले सबसे अलग हैं। सुदेश भोंसले संगीत की दुनिया के शानदार गायक हैं, जिन्होंने कई शानदार गाने गाए हैं। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वह अमिताभ बच्चन की आवाज हैं। फिल्मी दुनिया में उन्हें उनके गानों के साथ-साथ अमिताभ की आवाज के नाम से भी जाना जाता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने बिग बी के लिए कई हिट गाने गए हैं। शुरुआती दिनों में सुदेश ने अपनी इस प्रतिभा से लोगों से हैरान कर दिया था। अमिताभ के लिए सुदेश भोंसले ने 'सावा सावा', 'हम हैं बनारस के भैया', 'ना ना ना रे', 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम', 'जुम्मा चुम्मा दे दे' और 'बड़े मियां छोट मियां' जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: सपोर्टिंग रोल में अमिताभ ने खींची नई लकीर, बिग बी के करियर को बुलंदी पर ले गईं ये फिल्में
 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर कुमार भी थे बिग बी की आवाज
सुदेश भोंसले से पहले अमिताभ की आवाज किशोर कुमार को कहा जाता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और एक समय पर अमिताभ के लिए ज्यादातर गानों को किशोर कुमार ही आवाज देते थे। अमिताभ बच्चन के करियर में किशोर कुमार ने 131 गाने गाए थे। इसमें से 115 गाने सुपरहिट साबित हुए थे। फिर एक समय आया जब यह जोड़ी टूट गई और किशोर कुमार ने अमिताभ के लिए गाना गाने बंद कर दिए।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: रेखा-जया ही नहीं इन अभिनेत्रियों के साथ भी इश्क फरमा चुके हैं अमिताभ, पर्दे पर खूब जमी जोड़ी

विज्ञापन

अमिताभ भी है शानदार सिंगर
अमिताभ बच्चन बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक कमाल के सिंगर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने फिल्म सिलसिला का 'रंग बरसे' , बागबान का 'मैं यहां तू वहां' गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा, उन्होंने 'मेरे अंगने में', 'चली चली फिर', 'नीला आसमान सो गया', 'वक्त ने क्या किया हसीन सितम', 'मैं यहां तू वहां', 'होरी खेले रघुवीरा' जैसे कई गानों को अपनी आवाज से यादगार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed