फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan and ayushmann khurrana together shoot gulabo sitabo

अमिताभ संग पहले सीन से पहले ये बोले आयुष्मान, आज 'गुलाबो सिताबो' के सेट पर होगा बिग बी से सामना

Wed, 10 Jul 2019 08:33 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 10 Jul 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and ayushmann khurrana together shoot gulabo sitabo
amitabh bachchan and ayushmann khurrana - फोटो : social media

मशहूर निर्देशक शूजीत सरकार की अगली फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग पिछले कई दिन से लखनऊ में चल रही है। फिल्म की तमाम तस्वीरें भी बाहर आई हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन एक लखनवी चच्चा के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं लेकिन, अब तक फिल्म के दूसरे हीरो आयुष्मान खुराना की कोई फोटो बाहर नहीं आई। इसकी वजह है कि आयुष्मान लखनऊ में तो मौजूद थे लेकिन अब तक अपनी फिल्म बाला की शूटिंग निपटा रहे थे। अब जाकर वह गुलाबो सिताबो की शूटिंग शुरू कर रहे हैं और फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अपने पहले सीन को लेकर उनके पेट में काफी गुटर पुटर हो रही है।

विज्ञापन


फिल्म गुलाबो सिताबो के पहले दिन की शूटिंग करने से पहले आयुष्मान ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा, 'शूजीत सर के साथ जब से मैंने विकी डोनर के लिए काम किया, तब से मैं केवल उनके जैसे जीनियस के साथ ही दोबारा काम करना चाह रहा था। वह एक मास्टर स्टोरीटेलर हैं और हिंदी सिनेमा में उनकी बिल्कुल अलग और अनोखी शैली है। उन्होंने मुझे बहुत बड़ा ब्रेक दिया था और विकी डोनर के लिए मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा। यह एक ऐसी फिल्म थी, जिसने मेरे लिए इस इंडस्ट्री में अपने सपनों का पीछा करना संभव बनाया। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि उन्होंने मुझे गुलाबो सिताबो में कास्ट करने का फैसला किया।'
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक हिट फिल्में दे रहे आयुष्मान कहते हैं, 'अमिताभ सर के साथ काम करने का मेरा जिंदगी भर का सपना साकार करने के लिए भी मैं शूजीत सर को धन्यवाद देता हूं। यह मेरे लिए एक जैकपॉट की तरह है और मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मैं बच्चन साहब के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करूंगा और मुझे उनसे सीखने का सुनहरा मौका मिलने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान को लगता है कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद वह एक बेहतर अभिनेता बन जाएंगे। वह कहते हैं, 'एक अभिनेता के रूप में मैं अपने आपको लगातार बेहतर बनाते रहना चाहता हूं और गुलाबो सिताबो निश्चित रूप से मुझे एक बेहतर अभिनेता बनाएगी। मैं बच्चन सर के साथ अपने पहले सीन को लेकर रोमांचित भी हूं और चिंतित भी। मुझे लगता है कि मैं सेट में घुस जाने वाले किसी बहुत बड़े फैनबॉय की तरह दिखूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed