अमिताभ के साथ अंधे का रोल करेंगे जॉन अब्राहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'आंखे' का सीक्वल बनने जा रहा है। खबर है कि 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इस फिल्म में भी सभी कलाकारों के रोल अंधों के होंगे।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी फिल्म के सीक्वल के लिए जॉन अब्राहम को अपनी फिल्म में साइन किया है। फिल्म आंखे एक गुजराती प्ले 'अंधलो पाटो' पर बेस्ड है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनीस ने यह भी बताया है कि अमिताभ बच्चन के बगैर यह फिल्म अधूरी है, उनका इस फिल्म में होना लाजमी है।
सीक्वल में सभी कलाकार होंगे नए
'आंखे' के सीक्वल में अमिताभ के अलावा कोई भी कलाकार नहीं नजर आएगा। 2002 में रिलीज हुई फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल लीड रोल में नजर आए थे।
खबर है कि अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल फिल्म के सीक्वल में नहीं होंगे, क्योंकि 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'आंखे' में उनकी कहानी पहले ही खत्म हो गई थी। अनीस ने हाल ही 'वेलकम 2' की शूटिंग पूरी की है जिसमें जॉन अब्राहम और परेश रावल नजर आएंगे।