फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir khan will work with jacky chang

पूरी दुनिया में लोकप्रिय एक सितारे के साथ काम करेंगे आमिर खान

Mon, 18 May 2015 08:31 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
amir khan will work with jacky chang

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान चीनी फिल्म नियामक ने तीन फिल्मों को बनाने की घोषणा की है। इन फिल्मों को चीन और भारत के सहयोग से बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इनमें से एक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और चीन के कंग फू कलाकार जैकी चेन साथ काम करेंगे।

भारतीय संस्कृति और चीनी मार्शल आर्ट्स का मिलाजुला रूप 'कंग फू योग' इन दोनों कलाकार को साथ लाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा शुआन चैंग पर बनने वाली फिल्म के कार्यकारी निर्माता वांग कार वाई होंगे।
विज्ञापन


तांग वंश (618-907) के काल में हुए चैंग जाने माने बौद्ध भिक्षु थे और बुद्ध धर्म को समझने के लिए उन्होंने भारत की यात्रा की थी।

इसी कड़ी में बनाई जाएगी फिल्म

amir khan will work with jacky chang

शुआन चैंग के सम्मान में बृहस्पतिवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मोदी ने शियान में वाइल्ड गूज पैगोडा का अवलोकन किया। एक और फिल्म 'दा नाओ थ्यान झू' भी इस कड़ी में बनाई जाएगी।​​

​​​इन तीनों फिल्मों के निर्माण की रूपरेखा जिनपिंग की 2014 में भारत यात्रा के दौरान बनी थी। भारत में जैकी चेन की फिल्में बहुत लोकप्रिय हैं और चीन में भी भारतीय फिल्में टीवी चैनलों पर दिखाई जाती हैं।

इन फिल्मों की घोषणा चीन की सरकारी प्रेस, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म एवं टेलीविजन प्रशासन एवं भारतीय दूतावास ने संयुक्त रूप से की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed