फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir khan will paired with mallika in his next film

एक सेक्सी महिला बनने जा रही है आमिर खान की पत्नी

Mon, 04 May 2015 01:41 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
amir khan will paired with mallika in his next film

आमिर खान यूं तो दो शादियां कर चुके हैं। लेकिन ये शादियां उनकी असली जिंदगी में हुई हैं। लेकिन इस बार रुपहले पर्दे पर आमिर खान पहली बार एक हॉट और सेक्सी हीरोइन से शादी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस नाम को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। इस हीरोइन के साथ पहले कभी आमिर की जोड़ी नहीं बनी है। साथ ही इस हॉट एक्ट्रेस का विवादों से भी चोली दामन का साथ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में आमिर खान के साथ इनकी जोड़ी लोगों में उत्सुकता तो खड़ी कर ही सकती है।


बॉलीवुड का सेक्स सिंबल है ये हीरोइन

amir khan will paired with mallika in his next film

एक मजेदार खबर ये सुनने में आ रही है कि अब सेक्स सिंबल मल्लिका शेरावत आमिर खान की आगामी फिल्म में उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

आमिर की यह फिल्म है 'दंगल' जिसमें वह एक पहलवान और तीन-तीन बेटियों के पिता के किरदार में नजर आएँगे। इसी फिल्म में मल्लिका उनकी पत्नी के रूप में नजर आएंगी।

आमिर खान ​यह फिल्म काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है और इसकी भी कई वजह हैं। पहली वजह है फिल्म में आमिर खान का पहलवानों वाला लुक। दूसरा है उनका तीन-तीन बेटियों के किरदार में नजर आना, और तीसरा है फिल्म के लिए आमिर की बेटियों का ऑडिशन।

वहीं अब फिल्म में मल्लिका शेहरावत की एंट्री ने एक बार फिल्म को खबरों में ला दिया है। और फिल्म को रिलीज और प्रोमोशन से पहले ही काफी पब्लिसिटी मिल गई है।

कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए मल्लिका ​का ऑडिशन लिया गया है। शायद ऐसा इसलिए होगा क्योंकि यह फिल्म हरियाणवी पृष्टभूमि पर आधारित है और मल्लिका शेहरावत भी हरियाणवी हैं। वह वहां के रंग-ढंग और बोलचाल को अच्छे से समझती हैं।

​हालाँकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगर फिल्म में मल्लिका शेहरावत आमिर के साथ आती हैं तो यह जोड़ी बेहद मनोरंजक ही होगी।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed