फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Singer Sachet Parampara Controversy Amaal mallik Talk To Paparazzi Miss Bigg Boss 19 Contestant Shahbaaz

सचेत-परंपरा से विवाद के बीच वायरल हुआ अमाल मलिक का वीडियो, बिग बॉस 19 के करीबी प्रतियोगी को किया याद

Wed, 10 Dec 2025 06:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Dec 2025 06:42 PM IST
सार

Singer Sachet-Parampara And Amaal Mallik Controversy: हाल ही में संगीतकार अमाल मलिक बिग बॉस 19 रियलिटी शो में नजर आए थे। इस शो से बाहर आने के बाद सिंगर सचेत और परंपरा से उनका एक विवाद चर्चा में आ गया है। दोनों सिंगर्स ने अमाल से माफी की डिमांड की है। इसी बीच अमाल मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ। जानिए, इसमें वह क्या कहते दिखे? 

विज्ञापन
Amid Singer Sachet Parampara Controversy Amaal mallik Talk To Paparazzi Miss Bigg Boss 19 Contestant Shahbaaz
सचेत-परंपरा और संगीतकार अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani, @sachetparamparaofficial

विस्तार

सिंगर सचेत-परंपरा से विवाद के बीच अमाल मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह हालिया विवाद से बिल्कुल बेफिक्र नजर आए। इसके बजाय बिग बॉस 19 के अपने एक करीबी प्रतियोगी को वह याद करते दिखे। जानिए, किसकी बात कर रहे हैं अमाल मलिक। 

विज्ञापन

पैपराजी ने पूछा बिग बॉस 19 से किसको मिस कर रहे हैं अमाल मलिक? 
अमाल मलिक पैपराजी से हंसते-मुस्कुराते हुए मिले। इसी बीच पैपराजी ने पूछा कि बिग बॉस 19 शो के किस प्रतियोगी को वह मिस कर रहे हैं? इस पर अमाल ने शहबाज बदेशा का नाम लिया। साथ ही बताया कि वह आज रात को बसीर अली, जीशान और शहबाज से मिलने वाले हैं। जबकि कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने बिग बॉस 19 की प्रतियोगी तान्या मित्तल का नाम लिखा। बताते चलें कि इस शो में तान्या और अमाल के बीच एक अलग बॉन्डिंग देखने को मिली थी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

सचेत-परंपरा पर कुछ नहीं बोले अमाल 
वायरल वीडियो में अमाल मलिक ने सिंगर सचेत और परंपरा से हुए विवाद को लेकर कुछ नहीं बोले। वह बस बिग बॉस 19 के शो के बारे में ही चर्चा करते दिखे। ऐसा लगता है कि सचेत और परंपरा की माफी मांगने वाली बात पर वह रिएक्ट नहीं करना चाहते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: ‘बेख्याली’ पर बवाल, अमाल मलिक के दावों पर सचेत-परंपरा ने दिया जवाब; बोले- माफी मांगे वर्ना लेंगे लीगल एक्शन

क्या है अमाल मलिक और सिंगर सचेत-परंपरा से जुड़ा विवाद? 
संगीतकार अमाल मलिक बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ का गाना ‘बेख्याली’ उनकी रेफरेंस वाली धुनों पर बना है। जबकि इस गाने को सिंगर सचेत और परंपरा अपना बताते हैं। इसी विवाद के बीच सचेत-परंपरा ने भी एक वीडियो जारी कर अमाल मलिक के दावों का जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने अमाल की पुरानी चैट्स दिखाते हुए अमाल से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed