{"_id":"642192ccecaea0811e0cf097","slug":"amid-fateh-shooting-sonu-sood-jacqueline-fernandez-reached-punjab-golden-temple-to-take-blessing-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonu-Jacqueline: स्वर्णं मंदिर दर्शन करने पहुंचे जैकलीन और सोनू सूद, फिल्म की सफलता के लिए टेका माथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu-Jacqueline: स्वर्णं मंदिर दर्शन करने पहुंचे जैकलीन और सोनू सूद, फिल्म की सफलता के लिए टेका माथा
Mon, 27 Mar 2023 06:28 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:28 PM IST
सार
जैकलीन और सोनू सूद कल ही फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे और अगले ही दिन दोनों अपनी फिल्म की कामयाबी के लिए स्वर्णं मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विज्ञापन
जैकलीन, सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ की ठगी के मामले को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों सुकेश ने जैकलीन को जेल से चिट्ठी लिखी थी। हालांकि जैकलीन पर इन सब बातों का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म फतेह की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ सोनू सूद नजर आने वाले हैं। दोनों इसकी शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। शूटिंग के कुछ देर का समय निकालकर दोनों अमृतसर से स्वर्णं मंदिर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
दर्शन के बाद साझा किया वीडियो
जैकलीन और सोनू सूद कल ही फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे और अगले ही दिन दोनों अपनी फिल्म की कामयाबी के लिए स्वर्णं मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'वाहेगुरु जी दा खालसा श्री वाहेगुरु जी की फतेह।' इस वीडियो में दोनों दर्शन के बाद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शूटिंग से पहले भी साझा की थीं तस्वीरें
वीडियो में जैकलीन सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं, वहीं सोनू सूद ब्लैक टीशर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सिर पर भगवा रंग का रुमाल बांधा है। उनके आसपास तमाम लोग भी नजर आ रहे हैं। सोनू सूद ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की थीं।
फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर
सोनू सूद के पोस्ट में एक तस्वीर में अभिनेता जैकलीन के साथ किसी गुरुद्वारे के बाहर खड़े दिखे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में जैकलीन और सोनू सूद बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म में जैकलीन और सोनू सूद के अलावा दिव्येंदु भट्टाचार्य और सहर बांबा भी नजर आएंगे।