फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amar Ujala Bollywood Star night in Moradabad of uttar pradesh

बॉलीवुड स्टार नाइट में छाए राजा-विनती, हर कोई बोला वंस मोर

Tue, 15 May 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 15 May 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bollywood Star night in Moradabad of uttar pradesh
दीप प्रज्वलन कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत
बॉलीवुड स्टार नाइट में राजा हसन और विनती सिंह के साथ मुरादाबाद जमकर झूमा। रेशम भल्ला की रेश्मी आवाज और संचालन ने माहौल को और सुरमयी कर दिया। शहरवासियों पर गीत संगीत का सुरूर चढ़ता गया।
विज्ञापन


पॉप, क्लासिकल और सूफी हर तरह के गीतों की गंगा में मुरादाबाद वाले डूब गए। देर रात तक राजा हसन और विनती सिंह अपने आवाज से लोगों को दीवाना बनाते रहे। दर्शक भी उनकी आवाज के संग लय मिलाते रहे। स्टार नाइट का आयोजन अमर उजाला और आकाश ग्रुप की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


स्टार नाइट का शुभारंभ का उद्घाटन मेयर विनोद अग्रवाल, समाजसेवी अरविंद गोयल, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, आकाश ग्रुप के एमडी महेश अग्रवाल, विधायक कांठ राजेश कुमार चुन्नू आदि ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद शुरू हुई गीतों से सजी महफिल। मंच पर विनती सिंह के पहुंचते ही श्रोता झूम उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Bollywood Star night in Moradabad of uttar pradesh
फाइल फोटो
जग घुमया तेरे जैसा ना कोई गीत के साथ मखमली शाम का आगाज हुआ। इसके बाद सूफी गीतों का समा बंधा तो लोग अपनी कुर्सियों से उठकर झूमने लगे। जुगनी, दमा दम मस्त कलंदर जैसे गीतों ने श्रोताओं में जोश भर दिया। इसके बाद पार्श्व गायक राजा हसन ने अपने गीतों का जादू मुरादाबाद पर बिखेरा। 

राजा हसन ने शास्त्रीय गीत के साथ लोगों को हसीन यादों में गोते लगवाए। मैं तैनू समझावा की, गीत के साथ शुरूआत की। गानों के साथ शायरी का तड़का उनकी प्रस्तुति को लाजवाब बना रहा था।

कैलाश खेर के गीत अल्लाह के बंदे हंस दे पर श्रोता झूम उठे। देर रात तक महफिल सजी रही, जश्न चलता रहा। कार्यक्रम में सह प्रायोजक श्री सांई पास ग्रुप, वासू अर्जुन हुंडई, एरीना एनिमेशन, मुरादाबाद ट्रेड फेयर का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed