{"_id":"674868ccafa813d0fb01492b","slug":"amar-kaushik-talk-about-the-inspiration-behind-vicky-kaushal-movie-mahavatar-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Kaushik: अमर कौशिक ने बताया कैसे आया 'महावतार' का विचार, कहा- बचपन में मां से सुनी कहानियां बनीं प्रेरणा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amar Kaushik: अमर कौशिक ने बताया कैसे आया 'महावतार' का विचार, कहा- बचपन में मां से सुनी कहानियां बनीं प्रेरणा
Thu, 28 Nov 2024 06:28 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:28 PM IST
सार
Amar Kaushik On Vicky Kaushal's Mahavatar.: अमर कौशिक की पिछली फिल्म 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर रही थी। अब वह अपनी आगामी फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही निर्देशक ने बताया कि उन्हें इस फिल्म का विचार कैसे आया।
विज्ञापन
अमर कौशिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
'स्त्री' फ्रेंचाइजी से बेहद लोकप्रिय हो चुके निर्देशक अमर कौशिक अपनी आगामी फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल में ही दिनेश विजान और मैडॉक प्रोडक्शंस के साथ मिलकर इस फिल्म की घोषणा की है। अब एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक ने हॉरर कॉमेडी से पौराणिक कथाओं की ओर हुए बदलाव को लेकर बात की। उन्होंने इसके पीछे की प्रेरणा को साझा करते हुए कहा कि उनकी मां उन्हें बचपन से ही पौराणिक कहानियां सुनाया करती थीं, जो उन्हें काफी आकर्षित करती रही हैं।
विज्ञापन
बचपन में मां द्वारा सुनाई कहानियों से मिली प्रेरणा- अमर कौशिक
ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अमर कौशिक ने बताया कि उन्हें उनकी मां बचपन से ही पौराणिक कहानियां सुनाती थीं, जिससे उन्हें इस फिल्म के लिए प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा, "अब जब मैं फिल्म उद्योग में हूं और सौभाग्य से, मेरी कुछ फिल्में सफल रही हैं, तो मुझे अपने निर्माताओं का समर्थन भी प्राप्त है। मैंने वीएफएक्स और कहानी कहने के बारे में बहुत कुछ सीखा है और यह प्रोजेक्ट एक जिम्मेदारी और चुनौती दोनों है। मुझे लगता है कि मैं चुनौती का सामना करते समय सबसे अच्छा काम करता हूं।"
विज्ञापन
Vanvaas: 'वनवास' की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना 'बंधन', दिखी उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की खूबसूरत लव स्टोरी
विज्ञापन
बीते दिनों जारी हुआ था दमदार पोस्टर
बीते दिनों ही निर्माताओं ने 'महावतार' की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया था। इस पोस्टर में विक्की कौशल का लुक जारी किया गया था, जिसमें वो भगवान परशुराम के रूप में नजर आ रहे हैं। लंबे बालों और त्रिशूल लिए विक्की इस तस्वीर में काफी ज्यादा आकर्षक नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम नवंबर 2025 में फिल्मांकन शुरू करने की योजना बना रही है।
View this post on Instagram
ब्लैक बिकनी में दिखा रीम शेख का हॉट अवतार
2026 के क्रिसमस में रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'महावतार' के लिए प्री-प्रोडक्शन अगले साल की शुरुआत में शुरू होगा। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और विक्की कौशल दोनों के लिए सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है। बताया रहा है कि फिल्म की तैयारी में ही अभी 6 से 8 महीने लग जाएंगे। ये फिल्म साल 2026 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार करेंगे, जिन्होंने कहा है कि ये फिल्म एनीमेशन की गुणवत्ता और कहानी कहने के तरीके में नए मानक स्थापित करेगी।
Mega Budget Film: मेगा बजट हैं ये बहुप्रतीक्षित फिल्में, बजट है काफी हाई, सुनकर उड़ जाएंगे होश