फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aly Goni Performs Umrah In Mecca During Ramadan 2025 actor Shaved His Head For FIRST Time In Life shares pics

Aly Goni: रमजान के दौरान मक्का में उमराह करने पहुंचे अली गोनी, पहली बार अपना सिर मुंडवाया; साझा कीं तस्वीरें

Fri, 07 Mar 2025 08:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Mar 2025 08:59 PM IST
सार

Aly Goni: अभिनेता अली गोनी ने शुक्रवार को मक्का से अपने मुंडे हुए सिर की तस्वीर शेयर करके अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। अभिनेता ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मक्का में उमराह किया।

विज्ञापन
Aly Goni Performs Umrah In Mecca During Ramadan 2025 actor Shaved His Head For FIRST Time In Life shares pics
अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @alygoni

विस्तार

अभिनेता अली गोनी अक्सर फैंस के साथ अपने प्रोजेक्ट और निजी जिंदगी की कई जानकारियां साझा करते हैं। इस बार भी अली ने कुछ ऐसा ही किया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर फैंस को चौंका दिया। आज शुक्रवार को अली ने अपने प्रशंसकों को उस समय हैरान कर दिया, जब उन्होंने मक्का से अपने मुंडे हुए सिर की एक तस्वीर साझा की। अभिनेता ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मक्का में उमराह किया और इस दौरान उन्होंने पूरी तरह से सिर मुंडवाने का फैसला किया।

विज्ञापन
Trending Videos

अली ने साझा कीं तस्वीरें
अली ने शुक्रवार शाम को अपने इंस्टाग्राम पर मक्का से अपनी तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में उन्हें पोज देते हुए देखा गया। इस तस्वीर में वह बालों के साथ ही नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में उन्हें कैमरे के सामने विक्ट्री साइन दिखाते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने अपना मुंडा हुआ सिर दिखाया और चेहरे को मास्क से ढका हुआ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)


विज्ञापन
विज्ञापन

जैस्मिन ने लुटाया प्यार
अभिनेता ने खुलासा किया कि यह उनके जीवन में पहली बार है कि उन्होंने अपना सिर मुंडवाया है। तस्वीरें साझा करते हुए अली गोली ने लिखा, 'रमजान के दौरान उमराह करना हज के बराबर है- पैगंबर मुहम्मद।' अली की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। अली की लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने दिल वाले इमोजी के साथ फोटो पर प्रतिक्रिया दी। उनकी बहन इल्हाम गोनी और पूर्व सह-कलाकार शिरीन मिर्जा ने भी अभिनेता पर प्यार बरसाया।

विज्ञापन

अली गोनी का करियर
अली गोनी ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो एमटीवी के 'स्प्लिट्सविला 5' में भाग लेकर की और शो 'ये है मोहब्बतें' में रोमेश भल्ला का किरदार निभाने के बाद प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां', 'ये कहां आ गए हम', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'ढाई किलो प्रेम', 'दिल ही तो है' और 'नागिन 3' जैसे शो में भी अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed