फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun film Pushpa look appreciated know all about it

'पुष्पा' में ऐसे हुआ अल्लू अर्जुन का कायापलट, अक्षय से लेकर बिग बी तक जुड़े हैं तार

Wed, 22 Apr 2020 10:21 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 22 Apr 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Allu Arjun film Pushpa look appreciated know all about it
Allu Arjun film Pushpa - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म 'पुष्पा' की घोषणा की। यह फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं (तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम) में रिलीज की जाएगी। मेकर्स द्वारा अल्लू के जन्मदिन के मौके पर ही अलग-अलग भाषाओं में फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर साझा किया गया। इस पोस्टर में उनका रफ लुक नजर आ रहा है। पोस्टर देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह कि वह किसी गैंगस्टर या वैसे ही किसी काम से ताल्लुक रखते हैं। सोशल मीडिया पर पसंद किए जा रहे इस लुक के पीछे मेकअप आर्टिस्ट और लुक डिजाइनर प्रीतिशील सिंह का हाथ है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी प्रीतिशील 'हैदर', 'मॉम', '102 नॉट आउट', 'ठाकरे', 'शिवाय', 'हवाईजादा', 'हाउसफुल 3', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'बाला', 'पंगा', 'अंधाधुन', 'छिछोरे', 'मुल्क', 'पति पत्नी और वो' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में भी अपने हुनर का जादू दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पुष्पा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 'आर्य' और 'आर्य 2' जैसी हिट फिल्मों के बाद अल्लू अर्जुन एक बार फिर 'पुष्पा' में निर्देशक सुकुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा विजय सेतुपति, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं हरमन उथमन, वेनेला किशोर और अनसूया भारद्वाज ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है। फिल्म की पृष्ठभूमि सेशाचलम के जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। यह दक्षिणी आंध्र प्रदेश में पूर्वी घाट के पहाड़ी क्षेत्र का हिस्सा है।



B’day Spl: 67 साल के बच्चन को 12 साल का बच्चा बनाने वाले आर बाल्की की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed